Site icon NamanBharat

निक जोनस के घर गूंजी किलकारी, प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी से बेटा हुआ या बेटी? सामने आई डिटेल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व मशहूर सिंगर निक जोनस के घर खुशखबरी आई है। अब यह चर्चित जोड़ी माता-पिता बन चुके हैं। शुक्रवार देर रात प्रियंका चोपड़ा ने वेलकम बेबी का मैसेज शेयर किया और इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके फैंस ने बधाई देना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के विवाह को तीन साल हो गए और अब उनके घर पर खुशखबरी आई है। प्रियंका चोपड़ा भी मां बनने के बाद बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने फैंस को यह बताया है कि उनके घर में सरोगेसी के जरिए बच्चे का जन्म हुआ है।

जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से अपने मां बनने की खबर फैंस को दी तो सभी आश्चर्यचकित हो गए थे। प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं लेकिन उन्हें बेटा हुआ है या बेटी, इसकी जानकारी अभिनेत्री ने अभी तक नहीं दी है।

प्रियंका चोपड़ा के घर आई नन्ही परी!

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के बेबी पर अभी सस्पेंस ही बना हुआ है परंतु अटकलें हैं कि अभिनेत्री के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। यूएस वीकली की रिपोर्ट के अनुसार, पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर बेटी का जन्म हुआ है परंतु यह जो खबर सामने आई है इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अभी करना बाकी है। लेकिन जैसे ही प्रियंका चोपड़ा के मां बनने की खबर निकल कर सामने आईं फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने ही अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी है। इस खबर ने कपल के फैंस को बेहद खुश कर दिया है, जो काफी दिनों से उनके पैरेंट्स बनने की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी माता-पिता बनने के सफर को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा करते यह बताया है कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है और दोनों ने ही अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्राइवेसी की मांग की है। इस पोस्ट में कपल ने यह लिखा है कि “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

प्रियंका चोपड़ा को मिल रही हैं बधाइयां

जैसे ही प्रियंका चोपड़ा के मां बनने की खबर सामने आई उसके बाद से ही अभिनेत्री के फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा से लगातार उनकी प्रेगनेंसी पर सवाल किए जा रहे थे। कभी उनकी ड्रेस में टमी फैट दिखता तो उसे बेबी बंप समझ लिया जाता इसके बाद अभिनेत्री से सवाल पूछे जाते थे।

सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलिब्रिटीज तक कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2018 की सर्दियों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उम्मेद भवन पैलेस में अपने अपने धर्म के अनुसार दो रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से उम्र में 10 वर्ष बड़ी हैं परंतु इसके बावजूद भी उनके बीच अटूट प्यार है, जिसे देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि उम्र महज एक संख्या है।

 

 

 

Exit mobile version