क्या रेखा ने संजय दत्त से गुपचुप रचा ली थी शादी, जानिए क्या थी इसकी सच्चाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन कोई ना कोई दिलचस्प खबर सुनने को मिल ही जाती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई कहानियां हमेशा से ही लोगों की रुचि रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी किसी के प्यार के चर्चे तो कभी किसी की शादी से जुड़ी हुई खबरें लोगों का मनोरंजन करती रहती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा रेखा से जुड़ी हुई उस खबर की सच्चाई के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में शायद ही बहुत कम लोगों को पता होगा।

हिंदी फिल्म जगत में खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओ की लिस्ट में अपने जमाने की अभिनेत्री रेखा का नाम शामिल है। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिसे हर कोई जानता है। भले ही रेखा ने अपने जीवन में फिल्मों में काम बहुत देरी से शुरू किया, पर कम समय में उन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया। रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा हैं, जो करियर की शुरुआत से आज तक उतनी ही खूबसूरत हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रेखा 60 की उम्र पार कर चुकी हैं परंतु इनको देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि इनकी उम्र इतनी ज्यादा हो गई है। अभी भी यह बेहद खूबसूरत दिखती हैं। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ-साथ यह अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। रेखा की लव लाइफ हमेशा से ही मीडिया में सुर्खियों में छाई रही है। आज हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जब रेखा का नाम संजय दत्त के साथ जोड़ा गया था।

अगर कभी भी रेखा के जीवन के बारे में बात होती है तो अमिताभ बच्चन का नाम उसमें आ ही जाता है। एक समय ऐसा था जब रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार के चर्चे खूब सुर्खियों में थे। इसको लेकर कई तरह की कहानियां सुनने को मिल जाती हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेता संजय दत्त का नाम भी अभिनेत्री रेखा के साथ जोड़ा गया था और इन दोनों के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में थीं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अभिनेत्री रेखा और संजय दत्त ने गुपचुप शादी रचा ली थी। आपको बता दें कि रेखा और संजय दत्त ने 1984 में रिलीज हुई फिल्म “जमीन आसमान” में साथ काम किया था। उस समय के दौरान रेखा हिट अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल थीं परंतु संजय दत्त का कैरियर ठीक नहीं चल रहा था। फिल्म में साथ काम करने के दौरान रेखा और संजय दत्त के बीच अफेयर की खबरें मीडिया में उड़ने लगी थीं परंतु अभिनेत्री रेखा ने कभी भी इन खबरों पर कुछ नहीं कहा। वहीं संजय दत्त ने इन सभी खबरों को झूठा बताया था।

आपको बता दे कि अभिनेत्री रेखा का फिल्मी करियर बहुत ही सफल साबित रहा है परंतु उनके अफेयर के किस्से हमेशा से ही सुर्खियों में छाए रहे। अमिताभ बच्चन के साथ उनके अधूरे प्यार की कहानी से हर कोई वाकिफ है परंतु रेखा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के और सितारों के साथ भी जुड़ा था परंतु रेखा ने इन सभी बातों पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।