कभी नंगे पैर सड़कों पर घूमते थे दिनेश लाल यादव निरहुआ, आज है इतनी दौलत के मालिक

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भोजपुरी सिनेमा के कंटेंट को आज देश और विदेश में पसंद किया जाने लगा है। एक समय ऐसा था जब भोजपुरी सिनेमा को लोग देखना पसंद नहीं करते थे। लेकिन आज उसकी लोकप्रियता कई राज्यों में बॉलीवुड और हॉलीवुड से ज्यादा है। भोजपुरी सिनेमा अगर किसी एक बात के लिए जाना जाता है तो वह है उसका यूनीक कंटेंट। भोजपुरी सिनेमा में होने वाला रोमांस दर्शकों को बॉलीवुड और हॉलीवुड जैसी फिल्मों में भी नहीं मिलता है। भोजपुरी सिनेमा के गाने और म्यूजिक हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। किसी न किसी शादी समारोह में यह गाने बजते हुए सुनाई देते हैं। भोजपुरी सिनेमा को विश्व जगत पर पहचान दिलाने के लिए भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने भी बहुत योगदान दिया है।

आज इस आर्टिकल में हम भोजपुरी सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार के बारे में बात करने वाले हैं जिसका नाम हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ। भोजपुरी सिनेमा में जब भी उम्दा कलाकारों की बात होती है उस लिस्ट में दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम जरूर आता है। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े-बड़े स्टार हैं जिन्होंने विश्व स्तर पर जाकर भोजपुरी की पहचान बनाई है। लेकिन दिनेश लाल यादव निरहुआ उन कलाकार में से एक हैं जिन्होंने कभी भी बड़े पर्दे पर गलत तरीके से काम नहीं किया है। गौरतलब है कि निरहुआ के शानदार प्रदर्शन की वजह से लोग उनकी काफी इज्जत करते हैं। मगर इन दिनों यह अभिनेता अपने स्ट्रगल की वजह से काफी सुर्खियों में है। हम आपको बताते हैं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के संघर्ष के बारे में।

दिनेश लाल यादव की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है जहां पर अपनी आजीविका चलाने के लिए भी पैसा कमाना मुश्किल था। उन्हें दो वक्त की रोटी खाने के लिए बचपन में ही काम पर जाना पड़ता था। हालांकि निरहुआ बचपन से ही प्रतिभा के काफी धनि थे। वह दूसरे दूसरे गांव जाकर बचपन में गाना गाया करते थे। कई शादी समारोह में निरहुआ को बुलाया जाता था। निरहुआ ने अपने जीवन में एक ऐसा दौर भी देखा है जब उनके पास खुद के चप्पल खरीदने के लिए पैसे तक नहीं थे। वह इसी वजह से नंगे पैर गांव-गांव जाया करते थे। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने आज इस मुकाम को पाने के लिए बेहद संघर्ष किया है। अपने करियर की शुरुआत में अभिनेता जब गांव में स्टेज शो करने नंगे पैर ही पैदल पैदल सड़कों से जाते थे निरहुआ के पास साइकिल तक खरीदने के पैसे नहीं थे। लेकिन दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी मेहनत के दम पर अपनी किस्मत को पलट दिया।

गौरतलब है कि उनके संघर्ष ने उन्हें वह सब कुछ दिया जिसके वह हकदार थे। आज उनके पास तमाम तरह की दौलत और शोहरत है। दिनेश लाल यादव के काम के बारे में बात करें तो वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और आए दिन ही इनकी फिल्में आती रहती है। भोजपुरी सिनेमा के दर्शक उन्हें भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे के साथ देखना पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट है। दिनेश लाल यादव के हाल के काम के बारे में बात करें तो उनके पास कई फिल्मों के प्रोजेक्ट होने के साथ ही वह बीजेपी से सांसद भी हैं और बखूबी नेता और अभिनेता का काम कर रहे हैं।