इंडियन आर्मी में ऑफिसर है दिशा पाटनी की बहन ,दिखती है दिशा के ही तरह बेहद खुबसूरत और ग्लैमरस

बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी नें आज इंडस्ट्री में अपनी एक तगड़ी पहचान बना ली है| कभी अपने बोल्ड लुक्स तो कभी अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर अक्सर ही दिशा खबरों और सुर्ख़ियों में नजर आ जाती है| वहीँ कई बार अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी दिशा सुर्ख़ियों में देखि जाती है| पर इनकी एक बहन भी है जिनके बारे में आज कम ही लोगों को पता है| ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी बहन एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा नही है और न ही उन्हें अधिक लाइमलाइट में रहना पसंद है| और ऐसे में आज की हमारी यह पोस्ट इनकी बहन पर ही होने वाली है|

बता दें के दिशा की बहन का नाम खुशबु पाटनी हैं जो के एक एक्ट्रेस नही बल्कि भारतीय सेना में आर्मी ऑफिसर हैं| वहीँ अगर इनके फॅमिली बैकग्राउंड की बात करें तो दिशा के पिता भी बरेली के डीएसपी हैं| खुशबु की कहें तो वो अपने पिता से ही इंस्पायर्ड रही हैं और ऐसे में उन्ही की तरह खुशबु में भी देश की सेवा करने की इच्छा जागृत हुई| खुशबु पाटनी जहाँ मीडिया और सुर्ख़ियों से भले ही दूर रहती हो पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशबु काफी एक्टिव रहती हैं|

दिशा की बहन खुशबु भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट देश की सेवा कर रही हैं| लुक्स की बात करें तो बहन दिशा की तरह ही खुशबु भी बेहद खूबसूरत हैं और इसका अंदाज़ा इन दोनों की तस्वीरों के जरिये भी लगाया जा सकता है| कई मौकों पर जब दोनों बहनें साथ होती हैं तो ये दोनों एक दुसरे संग तस्वीरों में नजर आती हैं|

बात करें अगर एजुकेशन की तो वरेली के ही बीबीएल पब्लिक स्कूल से खुशबु नें अपनी शुरूआती पढाई पूरी की है और इसके बाद इन्होने इंजीनियरिंग के लिए देहरादून के एक कालेज को चुना था| हालाँकि इनकी लाइफ में कुछ और ही लिखा था जिसके चलते आज ये इंडियन आर्मी की ऑफिसर बन चुकी हैं| क्योंकि खुशबु सेना की ऑफिसर हैं इसलिए अपनी बहन दिशा की तरह ही ये भी काफी फिट है और अपने फिटनेस को मेन्टेन करने पर भी खुशबू काफी ध्यान देती हैं| वहीँ कई बार अपने वर्कआउट के विडियोज भी ये शेयर करती रहती है|

कई बार दोनों बहनें तस्वीरों में साथ नजर आ चुकी है जिन्हें या तो दिशा शेयर करती हैं या खुशबु| वहीँ अभी हाल ही में दिशा नें बहन खुशबु की एक तस्वीर भी शेयर की थी जो के काफी वायरल भी हुई थी| इस शेयर की गयी तस्वीर में खुशबु आर्मी की वर्दी पहने खड़ी थी| इन दोनों बहनों में काफी अच्छी बोन्डिंग है और ये कई बार तस्वीरों में नजर आती हैं| वहीँ कई बार फॅमिली फंक्शन और वेकेशन्स में भी ये दोनों साथ एन्जॉय करती नजर आती है|

हालाँकि खुशबु आज बॉलीवुड का हिस्सा नही है पर लुक्स के मामले में वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नही लगती है| और इसका अंदाज़ा इनकी तस्वीरों के जरिये भी लगाया जा सकता है जिन्हें अक्सर ही खुशबु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं|