कुछ इस अंदाज़ में पति विवेक का जन्मदिन मनाते दिखी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी, दिनभर चला इनका सेलिब्रेशन

आज अगर टीवी जगत की कुछ बहुचर्चित और प्यारी जोड़ियों की बात करें तो हम आपको बता दें के इनमे एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया और एक्टर विवेक दाहिया की जोड़ी का नाम अक्सर ही ऊपर से गिना जाता है| दोनों एक दूजे के सामने अपने प्यार का इज़हार करने के लिए कभी भी सार्वजनिक तौर पर हिचकिचाते नही हैं और अक्सर ही अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर एक दुसरे संग बिठाये हसीन लम्हों की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं| ऐसे में एक बार फिर इस खूबसूरत जोड़ी की तस्वीरें और इन तस्वीरों में ये एक सेलिब्रेशन में मशरूफ नजर आ रहे हैं|

बता दें के ये सेलिब्रेशन किसी और चीज़ का नही बल्कि एक्ट्रेस दिव्यांका के पति विवेक के जन्मदिन का है जिसे पति संग एक्ट्रेस दुबई में मना रही हैं| अब की कहें तो विवेक की उम्र तकरीबन 36 की हो गयी है| बता दें के दिव्यंका नें ही अपने हसबेंड के लिए स्पेशल केक और फूड्स का इंतज़ाम करवाया था और साथ ही रूम को भी खुद ही सजाया था| साथ ही इस सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियोस भी एक्ट्रेस नें शेयर की थीं|

अपने पति विवेक का जन्मदिन मनाते हुए एक्ट्रेस नें दो तस्वीरें शेयर की थीं जिनमे इन्होने एक डिज़ाइनर जम्पसूट पहन रखा था| और अगर बात करें बर्थडेबॉय यानि के विवेक की इन्होने सफेद रंग की शर्ट और ट्राउजर पहने हुए थे और इस पूरे ऑउटफिट के साथ एक्टर नें काले रंग के जूतों को टीम अप किया हुआ था| वहीँ तस्वीरें share करते हुए दिव्यंका नें एक अनोखा कैप्शन भी दिया था जिसमे इन्होने विवेक की काफी तारीफे की हैं और साथ ही हमेशा अपने साथ खड़ा रहने के लिए उनका श्य्वाद देते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है|

इस सेलिब्रेशन के बाद विवेक और दिव्यंका दुबई घुमने के लिए निकल लिए और इस दौरान दिव्याना जहाँ नीली रंग की ड्रेस पहने फ्लौंट कर रही थीं वही दूसरी तरफ विवेक नीली रंग की टी शर्ट और जीन्स पहने काफी स्मार्ट और हैंससम लग रहे हैं| दिव्यंका नें एक फनी मोमेंट भी share किया है जिसमे इन्होने दुबई की सबसे ऊंची इमारत के बाहर तस्वीर खिंचवाते हुए कैप्शन दिया है – |जी करता दिला दूं तुझे बुर्ज खलीफा|। जो अगर न याद तो तो हम आपको बता दें के अक्षय कुमार के एक गाने की एक लाइन है|

इतना ही नही इस जोड़ी नें दुबई में घूमने फिरने के बाद दुबई के बेहद फेमस VOX Outdoor Cinema में फिल्म भी देखि और एक दुसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया और इस वक्त का एक शार्ट विडियो दिव्यंका नें अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था| और इतने के बाद इन्होने एल साथ आउटडोर डिनर भी किया और यहाँ से लज़ीज़ खाने का लुत्फ़ उठाने के बाद यह कपल घर वापस पहुंचा|

अगर आपको याद न हो यो हम आपको बता दें के मुंबई एअरपोर्ट पर भी दिव्यंका नें एक तस्वीर शेयर की थी और यही से इनके तमाम चाहने वालो के मैसेजेस और कमेन्ट आने शुरू हो गये थे के आखिर ये कपल कहाँ जाने के लिए रवाना हो रहा है|