मुकेश खन्ना पर बरस पड़ी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी,महिलाओं को लेकर मुकेश नें दिए थे ऐसे बयान

90 के दशक के कुछ बेहद जाने माने अभिनेताओं में शामिल रहे एक्टर मुकेश खन्ना आज भी हिंदी सिनेमा में अपनी बहुत ही तगड़ी पहचान रखते है और इंडस्ट्री से आज इतने लम्बे वक्त तक दूर रहने के बाद भी इनके आज लाखों की तादाद में चाहने वाले मौजूद है| लेकिन अभी कुछ वक्त पहले से बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता सुर्ख़ियों में नजर आने लगे हैं| लेकिन इस बार इनके खबरों में नजर आने की मुख्य वजह कोई फिल्म या शो नही बल्कि एक इंटरव्यू है| बता दें के इन दिनों मुकेश जी का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो के अब विवादों में भी घिरता नजर आ रहा है|

मुकेश जी के इस विडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ख़ासा बवाल मचा हुआ है क्योंकि इसमें इन्होने समाज के एक बड़े मुद्दे को लेकर अपनी राय रखी है जो के लोगों द्वारा आपत्तिजनक बताई जा रही है| दरअसल इव विडियो में मुकेश जी को एक इंटरव्यू देते देका जा सकता है जिसमे ये कह रहे हैं के औरत और पुरुष कभी भी बराबरी के नही हो सकते| आगे मुकेश जी नें कहा के दोनों की मानसिकता के साथ शारीरिक संरचना भी काफी अलग होती है|

मुकेश जी नें कहा है के महिलाओं का काम घर सम्भालना होता है| और आगे इन्होने कहा है के उनकी बातों पर उन्हें माफ़ किया जाये पर उनके अनुसार इन मीटू कैम्पेन जैसी समस्याओ नें भी तभी जन्म लिया है जब महिलाएं बाहर काम करने जाती हैं और आज स्थिति इतनी बदल चुकी है के पुरुषों संग महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं और नजरे मिलाकर बात करती हैं|

लेकिन अब इन बयानों को लेकर मुकेश जी कहीं न कहीं विवादों इमं फंसे नजर आ रहे हैं| और जहाँ एक तरफ लोगों को इनकी यह बात रास नही आई वहीँ दूसरी तरफ सीरियल एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी नें भी इसपर अपनी नाराज़गी जताई| एक ट्वीट करते हुए दिव्यंका नें लिखा के यह कुछ और नही बल्कि पुराने ख्यालों को दर्शाता है और जब इतनी सम्मानित जगहों पर बैठा कोई शख्स ऐसी बातें करता है तो उन्हें भी इसपर शर्मिंदगी महसूस होती है| आगे दिव्यंका नें लिखा है के वो इस बात की पूर्ण सम्मान के साथ निंदा करती हैं|

वहीँ एक और सेलेब्रिटी सोना महापतत्रा नें भी मुकेश खन्ना के इस इंटरव्यू  के विडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है| सोना का कहना है के मुकेश का ऐसा कहना के स्त्रियों को घर पर रहना चाहिए सरासर गलत है| उन्होंने कहा क्या घर पर महिलाओं का मर्दों द्वारा शोषण नही होता? उन्होंने आगे कहा के हमे समाज के ऐसे लोगों को नज़रंदाज़ करना चाहिए क्योंकि ये मंदबुद्धि है और अक्सर ही ऐसे लोग हमारे अगल बगल हमे नजर आते रहेंगे|

वहीँ मुकेश जी नें अपने इस विडियो पर आ रही ऐसी प्रतिक्रियाओं को लेकर कहा है के वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते है पर लोगों नें उनकी बातों को गलत तरीके से ले लिया है| उन्होंने आगे कहा के में बातों को हलत तरीके से दिखाया गया है जिसके कारण इसका नकारत्मक मतलब निकल रहा है|