दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की करवाचौथ की खास तस्वीरे ,पति विवेक संग बेहद नॉटी अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

दिव्यंका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत, मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक है और वही दिव्यंका अपनी जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती है| टीवी की दुनिया में अपने अभिनय कौशल के बदौलत बेशुमार नाम और शोहरत कमाने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का नाम आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की सूची में शुमार हो चुका है| दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी के कई पॉपुलर धारावाहिकों में काम किया है हालांकि इन्हें सबसे ज्यादा पापुलैरिटी टीवी सीरियल यह है मोहब्बतें से मिली है और इस सीरियल में इशिता भल्ला का किरदार निभा कर दिव्यंका त्रिपाठी घर-घर मशहूर हो चुकी है|

वही दिव्यंका त्रिपाठी एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर भी है और वह अक्सर ही अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहती हैं| दिव्यंका त्रिपाठी के फैंस एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसी बीच दिव्यंका त्रिपाठी ने बीते 15 अक्टूबर 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट से अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की है जो की जमकर वायरल हो रही है|

बता दे बीते 13 अक्टूबर 2022 को दिव्यंका त्रिपाठी ने भी बेहद ही खास अंदाज में करवा चौथ सेलिब्रेट किया था और अपने पति विवेक दहिया के लिए उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा था| वही अब दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें साझा की है जिसने इस कपल का बेहद नॉटी अंदाज देखने को मिल रहा है|

विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री के पावरफुल कपल के तौर पर जाने जाते हैं और इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आती है| वही दिव्यंका त्रिपाठी अक्सर ही विवेक दहिया के साथ अपनी खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने तमाम प्रशंसकों को कपल गोल्स देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती|

वही अब इस कपल के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ गई है जो की खूब सुर्खियों में बनी हुई है| दिव्यंका त्रिपाठी के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि करवा चौथ के मौके पर इस कपल ने कितना एंजॉय किया और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही है|

वही इन तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी का नटखट अंदाज भी देखने को मिल रहा है और वह छलनी से अपने पति विवेक दहिया का चेहरा देखकर बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है|

वही करवा चौथ के मौके पर दिव्यंका त्रिपाठी टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, विकी जैन और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आई| इसके अलावा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह ने भी इस मौके पर खूब एंजॉय किया और दिव्यंका त्रिपाठी ने बड़े प्यार से आरती सिंह को किस भी किया|

सोशल मीडिया पर जैसे ही दिव्यंका त्रिपाठी के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई वैसे ही वायरल हो गई है और इन तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी का और उनके पति विवेक दहिया का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya)


गौरतलब है कि दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और इस कपल की शादी को 6 साल हो गए हैं और दोनों ही एक दूजे के साथ बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं