ननद रिया की मेहंदी सेरेमनी में दिव्यांका त्रिपाठी ने जमकर मचाया धमाल, एक्ट्रेस की खूबसूरती ने जीता सबका दिल, देखें तस्वीरें

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक नाम दिव्यांका त्रिपाठी का भी शुमार है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। यह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाकर सफलता की बुलंदियों को छुआ है। दिव्यांका त्रिपाठी अपनी खूबसूरती और सादगी भरे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपने हर लुक्स के जरिए अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं।

वहीं दिव्यांका त्रिपाठी की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने फैमिली फंक्शन में काफी व्यस्त चल रही हैं। दिव्यंका त्रिपाठी की ननद यानी विवेक दहिया की बहन रिया दहिया बहुत ही जल्द दुल्हनियां बनने जा रही हैं। और उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं।

हाल ही में रिया दहिया की मेहंदी की रस्म हुई थी, जिसमें टीवी के इस खूबसूरत कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिया दहिया की मेहंदी की रस्म की ढेर सारी तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें कपल को दुल्हनिया के साथ खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। रिया की मेहंदी में दिव्यांका त्रिपाठी खूब मस्ती करती हुई नजर आईं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी ननद रानी के साथ खुलकर डांस किया, जिसकी झलक उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखी जा सकती है।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिव्यांका त्रिपाठी अपने हाथों में लगी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। यह शादी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए काफी खास है और दोनों ने मेहंदी की रस्म में खूब मस्ती की।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इस मौके पर कुछ फनी पोज भी देते हुए नजर आए। इस तस्वीर में अभिनेत्री को अपने पति पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। वहीं विवेक दहिया अजीब ही एक्सप्रेशन बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

विवेक दहिया ने भी रिया के साथ की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विवेक दहिया की बहन अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं एक्टर के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विवेक अपनी लाडली बहन पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है “मेरे निजी पीआर, मेरे बचाव पक्ष के वकील, अपराध में मेरे साथी, मेरा मिरर, मेरे सबसे अच्छे और बुरे की गवाह ने अपने राजकुमार को ढूंढ लिया है और हम उनके साथ खुश हो रहे हैं।”

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने इस फैमिली फंक्शन में काफी सिंपल लेकिन खास लुक कैरी किया था। अभिनेत्री लाल रंग के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं, जिसके साथ दिव्यंका त्रिपाठी ने एक दुपट्टा लिया हुआ था। लाइट मेकअप से अभिनेत्री ने अपने इस लुक को पूरा किया। अभिनेत्री में अपने बालों को खुला हुआ रखा था।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो दिव्यांका के लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ लोगों को विवेक संग उनकी जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।