एक्ट्रेस दिव्यंका की बहन दिखती हैं गजब की खूबसूरत, लुक्स में नही हैं बहन से कम, हृतिक रोशन के साथ चुकी हैं फिल्मों में काम

आज दिव्यंका त्रिपाठी दाहिया टीवी जगत की एक बेहद ही जानी मानी और कामयाब अभिनेत्री बन चुकी हैं| आज इनके सीरियल से लेकर असल जिंदगी तक लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं| पर हमारी आज की यह पोस्ट दिव्यंका पर नही बल्कि इन्ही के किसी करीबी पर होने वाली है| जी हाँ हम बात करने वाले हैं एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की बहन कृतिका तिवारी की जो के एक सीरियल एक्ट्रेस होने के साथ साथ बॉलीवुड भी हैं| हालाँकि इनकी बहन आज लाइमलाइट से काफी दूर हैं पर आज भी इनकी परफॉरमेंस को काफी याद किया जाता है|

दरअसल दिव्यंका की ये खूबसूरत बहन उनकी कजिन सिस्टर हैं जिनका नाम कनिका तिवारी है| और जानकारी के लिए हम आपको बता दें के दिव्यंका की बहन कनिका नें बेहद ही मशहूर और हैंडसम बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन के साथ फ़िल्मी दुनिया में अपना सफल डेब्यू किया था| बता दें के अपनी पहली फिल्म में एक तरह से कनिका एक चाइल्ड आर्टिस्ट की तरह नजर आई थीं और इसमें इनके अभिनय को ख़ासा सराहा भी गया था|

ये फिल्म कोई और नही बल्कि सुपरहिट रही फिल्म अग्निपथ थी जिसमे इन्होने हृतिक रोशन संग काम किया था और उन्ही की बहन के किरदार को अदा किया था| फिल्म में इन्हें एक स्कूल गर्ल का रोल मिला था| पर इस फिल्म के बाद कनिका बॉलीवुड की फिल्मों में नही देखी गयीं| हालाँकि इसके बाद भी कुछ तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में इन्होने काम किया| इनकी तेलुगु फिल्म ‘ब्वॉय मीट्स गर्ल’ रही और इसके बाद ये ‘रंगन’ नाम की कन्नड़ फिल्म में भी नजर आई|

आज की कहें तो दिव्यंका की बहन बेहद ही हॉट और ग्लैमरस हो गयी है और लुक्स के मामले में अपनी बहन से कम नही हैं| सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनके जलवे देखने को मिलते हैं जहाँ इनके लाखों की तादाद में फालोवर्स हैं| कनिका अपने इन्स्टाग्राम के सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और अक्सर ही अपनी दिलचस्प तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| यहाँ इनके चाहने वाले इनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाते नजर आते हैं|

अपनी बहन की तरह ही कनिका की भी शुरुआती पढाई लिखाई मध्य प्रदेश के भोपाल में ही हुई हैं| और कनिका का भी मन ग्लैमर और एक्टिंग इंडस्ट्री की तरफ हमेशा ही आकर्षित रहा जिसके चलते इन्हें भी इनके सपनें बहन दिव्याका की तरह मुंबई खीच लाये| और जब वो यहाँ पहुंची तब इनकी उम्र थोड़ी कम ही थी जिसके चलते इन्हें अग्निपथ में हृतिक की छोटी बहन का किरदार दिया गया|

हालाँकि यह बात गौर करने वाली थी के अग्निपथ में हृतिक के बहन के किरदार के लिए कुल 6000 प्रतिभागी पहुँचे थे जिनमे कनिका का सिलेक्शन किया गया| उन दिनों कनिका का एग्जाम भी चल रहा था पर किसी तरह से प्रिंसिपल और टीचर्स से छुट्टी पाकर इन्होने यह फिल्म पूरी की| पर इसके बाद जब इन्होने बॉलीवुड में कमबैक करना चाहां तो इन्हें अभी तक ऐसे मौके नही मिल पाए|

ऐसे में कनिका इन दिनों मॉडलिंग पर काफी फोकस कर रही हैं जिससे ये दोबारा से इंडस्ट्री में वापसी कर सकें|