यह बात तो हम सभी जानते है के सेलेब्रिटीज के लाइफ असल जिंदगी से ज्यादा सोशल मीडिया पर नजर आती है| फिर काहे वो कोई अच्छी खबर हो या दुखद समाचार सोशल मीडिया जैसे इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर ह ओही जाते है| आज हम आपके लिए टेलीविज़न के एक ऐसे ही मशहूर कपल के बारे में कुछ बताने जा रहे है| “ये है मोहब्बतें” जैसे जाने माने सीरियल में लीड रोले में काम कर चुकी है अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया की कुछ वक्त पहले शादी हुई है| इस बीच उन्होंने अपनी कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी|
लेकिन अभी 9 जुलाई को ही इस कपल ने अपने शादी के चार साल पूरे कर लिए हैं| और अपनी शादी की इसी सालगिरह के अवसर पर दिव्यंका ने कुछ ऐसी तस्वीरे शेयर की है जिनमे वो काफी खूबसूरत नजर आ रही है| यह तस्वीरें शादी के वक्त दिव्यंका पोस्ट मही की थी लेकिन अब जब ये सोशल मीडिया पर आई है ये खूब बढकर वायरल हो रही हैं| और तो और इन तस्वीरों पर हसबेंड विवेक दहिया ने भी कमेंट्स किये है |
बता दे के इन तस्वीरों में दिव्यंका अपने पति के सबसे मनपसन्द लाल रंग के लहंगे में चोकर के साथ नजर आ रही हैं| जिनके साथ ही मांग टीका और लाल चूड़ियाँ अलग ही कहर बरसा रहे हैं साथ ही में विवेक उनके साथ डार्क ब्राउन रंग की शेरवानी और साफे में नजर आ रहे है| तस्वीरों से एक अलग सा शाही भाव उभर कर दिख रहा है| लोगों की माने तो पहले यह कपल “ये है मोहब्बतें” के सेट पर मिले और फिर दोस्ती के साथ प्यार हो गया और फिर दोनों ने 9 जुलाई, 2017 में शादी कर ली|
दिव्यंका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे दोनों काफी खुशहाल नजर आ रहे हैं| तस्वीर में दोनों किसी रस्म को करते हुए नजर आ रहे है| सभी दोस्त और सगे-सम्बन्धी उनके उपर गुलाब के लाल पंखुड़ियों को बरसाते दिख रहे हैं| इस कपल ने इसी 8 जुलाई को अपनी चार सालो के सम्बन्ध की भी कुछ तस्वीरें शेयर की|
अगर बात करे दिव्यंका के इन्स्टाग्राम हैंडल की तो उन्होंने दो तस्वीरे शेयर की थी जिनमे वो अपने हसबेंड के साथ केक काटते और फिर शैम्पेन सेलिब्रेशन में मशरूफ नजर आ रही है| जो के उनके पति द्वारा एकल सरप्राइज था | पहली तस्वीर में हम इस खूबसूरत जोड़े को साथ केक काटते देख सकते है| वहीं दूसरी में दोनों मुस्कराते हुए एक दुसरे को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं| इस सब के साथ ही दिव्यंका ने यह भी लिख कर शेयर किया है के विवेक का होना उनकी जिंदगी में एक जादू की तरह है|
वहीँ 9 जुलाई को विवेक ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमे सालगिरह के सेलिब्रेशन में दिव्यंका कोरल रेड ड्रेस में नजर आ रही थी| और विवेक उन्हें एक डायमंड ब्रेसलेट देते नजर आ रहे हैं| जिसे लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया है|और उन्होंने एक कैप्शन भी दिया जो कुछ इस तरह है -“Cause all of me loves all of you”