दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया संग उदयपुर शहर में एन्जॉय कर रही है वेकेशन ,देखें इस कपल के हॉलिडे की एक शानदार झलक

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी हमारे टीवी इंडस्ट्री सबसे पॉपुलर और रोमांटिक  जोड़ियों में से एक है और इन दिनों  ये  खूबसूरत कपल  उदयपुर में है  जहां यह दोनों एक दूसरे के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं और अभी हाल ही में बीते 8 जुलाई 2021 को इस कपल ने अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाये है और  काम के चलते वेडिंग एनिवर्सरी के दौरान ये  दोनों मुंबई में ही थे |

पर अब दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपना पूरा वक्त एक दूसरे  के नाम कर दिया है और इन दिनों दिव्यंका और विवेक उदयपुर में एक दूसरे के साथ   क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वही से यह दोनों अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं जो कि इन दिनों काफी वायरल हो रही है|

दिव्यंका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक बेहद ही पॉपुलर और जानी-मानी अभिनेत्री हैं और वही  दिव्यंका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है| दिव्यंका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और  वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती है जिसे इनके फैंस काफी पसंद करते हैं|

इसी बीच दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने वैकेशन की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी पोस्ट की है और इन तस्वीरों में दिव्यंका और विवेक दोनों एक साथ काफी खूबसूरत अंदाज में  नजर आ रहे हैं   और इन तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी ने जहां रेड कलर का कुर्ता और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई है तो वही इनके पति विवेक दहिया  ब्लू कलर की टीशर्ट  और जींस में नजर आ रहे हैं|

बता दे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया उदयपुर के फाइव स्टार होटल में रुके हुए हैं और    वही से  ये दोनों  अपने वैकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं| विवेक दहिया और दिव्यंका त्रिपाठी ने  जुलाई के इस पूरे महीने को अपने प्यार के नाम किया है और यह दोनों इससे पहले गुजरात के अक्षरधाम मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे|

बता दे दिव्यंका और विवेक जैसे ही उदयपुर के  एक फाइव स्टार होटल में पहुंचे थे  तभी वहां बारिश शुरू हो गई और मौसम काफी ज्यादा खूबसूरत हो गया था  और  इस खूबसूरत मौसम का एक शानदार झलक भी दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें ये  दोनों इस खूबसूरत से शहर में खूबसूरत मौसम का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे थे|

इसके अलावा दिव्यंका त्रिपाठी ने होटल के मीनारों पर बैठे एक मोर की तस्वीर  भी क्लिक की थी  जिसे दिव्यंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था  और इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्यांग का ने यह लिखा था कि,” क्या आपने कभी बारिश में पंख फैलाकर  मोर को नाचते हुए देखा है? वही आगे दिव्यंका  ने लिखा था कि शहरों में तो नहीं, पर उदयपुर में इस तरह का नजारा आम है”|वही इन दिनों दिव्यांका और विवेक दहिया उदयपुर में एक दुसरे के साथ बेहद ख़ुशी से हॉलिडे एन्जॉय कर रहे है |

वही बात करें दिव्यंका के वर्कफ्रंट की दो दिव्यंका जल्द ही टीवी के पोपुलर रियलिटी शो   खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आने वाली हैं जोकि 17 जुलाई से कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट  किया जाएगा|