दिवाली पर कर लें ये आसान उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, चली जाएगी गरीबी, हो जाएंगे मालामाल

त्योहारों के सीजन में लोगों के अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है और कुछ दिन बाद दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इसी दिन भगवान श्री राम जी 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अपने घर आयोध्या वापस लौटे थे। इसके अलावा दिवाली के दिन ही जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर को मोक्ष प्राप्त हुआ था।

दीपावली के त्यौहार पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की लोग विशेष पूजा अर्चना करते हैं ताकि उनके ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि सालभर बनी रहे और घर में सुख समृद्धि आए। आपको बता दें कि दीपावली का पर्व 5 दिनों तक चलता है। अगर इस दौरान कुछ खास उपाय किए जाए तो इसे माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के जीवन के धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिवाली के कुछ साधारण उपाय बताने वाले हैं, जिनको करके आप गरीबी और दरिद्रता से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी और आप मालामाल हो सकते हैं।

दीपावली पर करें ये साधारण उपाय

1. आप दीपावली से पहले धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीस लीजिए। इसके बाद आप इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर लीजिए और उससे घर के मुख्य द्वार पर “ॐ’ लिखें। ऐसी मान्यता है कि इस साधारण से उपाय को करने से धन की आवक शुरू हो जाती है।

2. आप दीपावली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान 11 कौड़ियां मां लक्ष्मी जी को अर्पित कीजिए। इसके बाद आप उसे रात भर माता लक्ष्मी जी के सामने रख दीजिए और फिर अगले दिन कौड़ियों को लाल रुमाल या लाल कपड़े में बांधकर धन रखने की तिजोरी या अलमारी में रख दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में धन-वैभव की कमी नहीं होती है।

3. अगर आप अपने जीवन में खूब धन-संपत्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए दीपावली के दिन महायंत्र की विधि-विधान पूर्वक स्थापना कीजिए। महायंत्र की बजाय श्री यंत्र, कुबेर यंत्र की भी स्थापना किया जा सकता है और इस यंत्र की आप रोजाना नियमित रूप से पूजा कीजिए।

4. आप दिवाली के त्योहार पर पानी भरने का घड़ा लेकर आएं और उसे भरकर रसोई में कपड़े से ढक कर रख दीजिए। ऐसा करने से घर के अंदर हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

5. अगर आप मालामाल होना चाहते हैं तो दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा के साथ हकीक रत्न की भी पूजा कीजिए और इसे धारण करें।

6. आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के पश्चात शंख या डमरु जरूर बजाएं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति की गरीबी चली जाती है और घर के अंदर हमेशा मां लक्ष्मी जी वास करती हैं।

7. आप दीपावली के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा में माता को पुए का भोग लगाना ना भूलें और इसके बाद आप इसे निर्धन लोगों में बांट दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सारे कर्ज बहुत ही जल्द उतर जाते हैं।