रोटी बनाने से पहले गर्म तवे पर कर लें ये छोटा सा काम, मां लक्ष्मी की हमेशा बनी रहेगी कृपा, घर में आएगी बरकत

हर इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में पैसों की कमी ना हो। लोग अपनी जिंदगी में पैसा कमाने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत करते हैं परंतु अक्सर देखा गया है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाती।

ऐसी स्थिति में लोग निराश हो जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो, तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। व्यक्ति को कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है।

वैसे देखा जाए तो लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके ढूंढते हैं और कई प्रकार के उपाय अपनाते हैं। मां लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए हिंदू धर्म में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अगर व्यक्ति अपनाता है, तो इससे उसको सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति हो सकती है।

हिंदू धर्म में धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। पूजा-पाठ के साथ अगर व्यक्ति इन उपायों को नियमित रूप से करता है, तो इससे मां लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि घर में बरकत के नए रास्ते भी खुलते हैं। आखिर यह उपाय कौन से हैं? चलिए आपको बताते हैं।

कपूर का उपाय

सनातन धर्म में कपूर का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ हो या फिर कोई भी मांगलिक कार्य बिना कपूर के पूरा नहीं होता है। पूजा-पाठ के अलावा कपूर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी खत्म करने में मदद करता है। अगर इसका प्रयोग किया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अगर कपूर को नियमित रूप से घर में जलाया जाता है तो घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है, जिससे घर में सुख-शांति का वास होता है और धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं।

पक्षियों को दाना डालें

अगर किसी व्यक्ति को लाख कोशिश करने के बावजूद भी अपने जीवन में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसी स्थिति में नियमित रूप से पक्षियों को दाना डालना चाहिए। इससे व्यक्ति अपने जीवन या करियर में तरक्की प्राप्त करता है।

लौंग का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम के वक्त पूजा करने के दौरान सरसों के तेल का दीपक नियमित रूप से जलाना चाहिए। अगर इस दीपक में एक लौंग डाल दें, तो यह बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से धन आपकी ओर आकर्षित होने लगता है। इस साधारण से उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

तुलसी में दूध का उपाय

अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन इसके लिए तुलसी में दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है।

तवे पर डालें दूध की छीटें

जब भी घर में रोटी बनाते हैं, तो आप रोटी बनाने से पहले तवे पर दूध की छींटें जरूर डालें, यह बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पहली रोटी गाय की बनाएं और उसे खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा जीवनभर आपके ऊपर बनी रहेगी और घर में बरकत होती है।