शनि दोष से बचना है तो ध्यान रखें ये बातें, शनिवार को भूलकर भी ना खरीदें ये 4 चीजें

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। ऐसा बताया जाता है कि शनि देव मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे कार्य करता है और सही मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करता है उसको शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है परंतु जो लोग हमेशा बुरे कामों में रहते हैं। दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों को शनिदेव से बुरे परिणाम का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि से संबंधित सभी दोष को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं जो बेहद कारगर साबित होते हैं। शनि महाराज न्याय के देवता है, शनि की चाल बहुत ही धीमी मानी गई है। इसी वजह से जिस व्यक्ति पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ जाती है तो लंबी अवधि तक व्यक्ति को परेशानियों से गुजरना पड़ जाता है।

अगर आप शनि दोष से पीड़ित है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। दरअसल, शनिवार के दिन कुछ चीजें होती है जो भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो शनि दोष से बच सकते हैं।

शनिवार को भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें | Do not buy these things on Saturday

काले तिल

शनिवार के दिन काले तिल भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। आपको बता दें कि शनिवार के दिन काले तिल दान करने से शनि दोष दूर हो जाता है, इतना ही नहीं बल्कि पीपल के पेड़ पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। अगर आप शनिवार के दिन काले तिल खरीदते हैं तो इससे कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।

लोहा

शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए अन्यथा इसकी वजह से शनि महाराज आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको बता दें कि शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान किया जाता है। आप शनिवार को छोड़कर किसी भी दिन लोहे से बनी हुई चीजों को खरीद सकते हैं परंतु शनिवार को ना खरीदें।

काले जूते

शनिवार के दिन काले जूते ना खरीदें। अगर आप शनिवार के दिन खरीदे गए काले जूते को पहनते हैं तो इससे कार्यों में सफलता नहीं मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो भूलकर भी शनिवार को काले जूते ना खरीदें।

नमक

शनिवार के दिन नमक भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन अगर नमक खरीदा जाए तो इससे कर्ज का बोझ बढ़ता है। अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो शनिवार को नमक ना खरीदें।

शनिवार के दिन करें ये काम

  • शनिवार के दिन नई झाड़ू घर में खरीद कर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।