शनिदेव को समर्पित है शनिवार, भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीज अन्यथा शनि की बुरी नजर कर देगी जिंदगी बर्बाद

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह के रूप में बताया गया है। शनि देव न्याय के देवता कहे जाते हैं और यह मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। आप शनिदेव की बुरी नजर से जितना बच सके उतना ही बेहतर रहेगा। आपको ऐसे कोई भी कार्य नहीं करने चाहिए जिससे शनिदेव आपसे क्रोधित हो जाएं। ऐसा बताया जाता है कि जो लोग अपने जीवन में अच्छे कार्य करते हैं उनके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है परंतु जो लोग हमेशा गलत मार्ग पर चलते हैं और गलत काम करते हैं, उनको शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

शनिवार का दिन शनि देवता को समर्पित होता है। शनिवार के दिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि से संबंधित कोई भी उपाय करने से व्यक्ति को लाभ जरूर मिलता है इसके अलावा शनिवार के दिन व्यक्ति को वह काम नहीं करने चाहिए जो आपको शनि देव की बुरी दृष्टि का शिकार बनाएं। इसमें शनि से संबंधित चीजें खरीदने से बचना भी अहम काम माना गया है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शनिवार के दिन कौन सी चीजों को खरीदना नहीं चाहिए, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शनिवार को गलती से भी ना खरीद लें इनमें से कोई चीज

सरसों का तेल

शनिवार के दिन वैसे तो किसी भी प्रकार का तेल नहीं खरीदना चाहिए परंतु आप इस दिन सरसों का तेल भूलकर भी ना खरीदें। आप सप्ताह के किसी अन्य दिन तेल खरीद सकते हैं। आप शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल का दीपक जलाएं, इससे लाभ मिलता है।

काली चीजें

शनिवार के दिन काले रंग की कोई भी चीज जैसे कपड़े, तिल आदि नहीं खरीदना चाहिए। आप इस दिन इन चीजों का दान कर सकते हैं।

नमक

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शनिवार के दिन नमक गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आप शनिवार का दिन छोड़कर सप्ताह के अन्य किसी भी दिन नमक खरीद सकते हैं परंतु शनिवार को नमक ना खरीदें।

जूते-चप्पल

शनिवार के दिन गलती से भी जूते-चप्पल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए अन्यथा इसकी वजह से शनि की कुदृष्टि का सामना करना पड़ता है और जिंदगी में कई परेशानियां आने लगती हैं। आप शनिवार को किसी निर्धन व्यक्ति को जूते-चप्पल का दान कर सकते हैं।

लकड़ी

शनिदेव को समर्पित दिन शनिवार को लकड़ी नहीं खरीदना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से जीवन में कई मुसीबतें आने लगती हैं। उचित होगा कि आप शनिवार को लकड़ी ना खरीदें।

लोहे का सामान

शनिवार के दिन शनि देव से संबंधित किसी भी चीज की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। लोहा भी शनिदेव से संबंधित होता है। इसलिए शनिवार को लोहे की चीजें खरीदने से बचना चाहिए और ना ही इस दिन लोहे का कोई भी सामान बेचें। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो इसकी वजह से कर्ज बढ़ने लगता है। अगर हो सके तो आप शनिवार के दिन स्टील के बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी मत कीजिए।