धनतेरस पर इन चीजों की ना करें खरीदारी वरना घर में नहीं टिकेगा पैसा, धन की होगी बर्बादी

दिवाली के एक दिन पहले धनतेरस का पर्व है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करने का महत्व है। इस दिन लोग बर्तन और आभूषण की खरीदारी करते हैं, इसके अलावा बहुत सी चीजें लोग खरीद कर अपने घर में लाते हैं। आपको बता दें कि धनतेरस का त्यौहार कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर कोई चीज खरीदी जाए तो उसमें 13 गुना बढ़ोतरी हो जाती है परंतु कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनको धनतेरस वाले दिन खरीद कर नहीं लाना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। घर में पैसा नहीं टिकता है। पैसा इधर-उधर ही फिजूल खर्च हो जाता है। आखिर कौन सी चीजें धनतेरस वाले दिन ना खरीदें? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

धनतेरस के दिन यह चीजें न खरीदें

लोहे से बनी हुई चीजें

आप धनतेरस के दिन अगर खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि लोहे से बनी हुई चीजों की खरीदारी मत कीजिए क्योंकि इस दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहा खरीदने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

कांच

धनतेरस के दिन शीशे या शीशे से बनी हुई कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए। कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। राहु नीच का ग्रह होता है इसलिए आप इस दिन कांच की चीजें ना खरीदें और ना ही इस दिन इस्तेमाल करें।

स्टील

स्टील भी लोहा का दूसरा रुप होता है इसलिए अगर आप धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आप स्टील के बर्तन ना खरीदें।

काले रंग की चीजें

धनतेरस की खरीदारी करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप काले रंग की चीजों की खरीदारी मत कीजिए क्योंकि काला रंग दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस का दिन बहुत ही शुभ होता है इसलिए आप इस दिन काले रंग की चीजों को खरीदने से बचें।

तेल

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो धनतेरस के दिन तेल या फिर तेल उत्पादों की खरीदारी करते हैं परंतु यह शुभ नहीं माना जाता है। अगर आपको धनतेरस और दिवाली के दिन दीया जलाने के लिए तेल या घी की जरूरत है तो आप इन चीजों को धनतेरस से पहले खरीद कर ला सकते हैं परंतु आप धनतेरस वाले दिन ना खरीदें।

उपहार

दीपावली और धनतेरस वाले दिन लोग अपने सगे-संबंधियों और दोस्तों को उपहार देते हैं परंतु आप इस बात का ध्यान रखें कि आप दिवाली पर उपहार देने के लिए जो भी कुछ खरीदना चाहते हैं उसको आप धनतेरस से पहले ही खरीद कर रख लीजिए क्योंकि धनतेरस के दिन उपहार खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, इसके पीछे का कारण यह है कि किसी को अगर आप उपहार देते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आप अपने घर से रुपए खर्च कर रहे हैं। धनतेरस के दिन अपने घर की लक्ष्मी को दूसरे घर भेजना शुभ नहीं होता है।

उपरोक्त आपको धनतेरस के शुभ दिन कौन सी चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करते हैं तो इससे आपको शुभफल मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप इस लेख को अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें।