Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी पर ना करें ये काम अन्यथा गणेश जी हो जाएंगे क्रोधित

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व माना गया है। आपको बता दें कि पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। 2 जनवरी 2021 शनिवार के दिन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो संकष्टि चतुर्थी के दिन जो भक्त सच्चे मन से विघ्नहर्ता गणेश जी का व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भगवान गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं। कोई भी शुभ काम या पूजा-पाठ में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है। जो भक्त सच्चे मन से भगवान गणेश जी की आराधना करता है उसके जीवन के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं।

संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश जी की पूजा का विशेष माना जाता है। यह दिन बहुत ही शुभ माना गया है। भक्त इस दिन भगवान गणेश जी का ध्यान और व्रत, पूजा करते हैं ताकि उनकी कृपा दृष्टि सदैव बनी रहे। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक संकष्टी चतुर्थी के दिन कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप गलती से भी संकष्टी चतुर्थी के दिन यह काम करते हैं तो इसकी वजह से भगवान गणेश जी आपसे नाराज हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर संकष्टी चतुर्थी के दिन कौन से कार्य ना करें।

संकष्टी चतुर्थी पर ना करें यह काम

1. सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि संकष्टी चतुर्थी वाले दिन अगर आप भगवान गणेश जी की पूजा कर रहे हैं तो आप पूजा के दौरान गलती से भी भगवान को तुलसी अर्पित मत कीजिए क्योंकि गणेश जी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं होता है।

2. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के दिन घर में लहसुन और प्याज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

3. संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश जी की पूजा और व्रत का विशेष दिन माना जाता है इसलिए इस पवित्र दिन पति-पत्नी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप शारीरिक संबंध ना बनाएं।

4. संकष्टी चतुर्थी के दिन आप इस बात का ध्यान रखें कि मांस-मदिरा का सेवन ना करें और ना ही परिवार के किसी भी सदस्य को इन चीजों का सेवन करने दीजिए।

5. संकष्टी चतुर्थी के दिन आप किसी भी पशु-पक्षी को परेशान मत कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर पशु और पक्षियों को पानी पिलाया जाए तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।

6. संकष्टी चतुर्थी के दिन आप किसी भी ब्राह्मण का अपमान ना करें क्योंकि इसके कारण भगवान गणेश जी क्रोधित होते हैं।

7. संकष्टी चतुर्थी के दिन किसी भी बड़े बुजुर्ग का अपमान भूलकर भी ना करें अन्यथा इसकी वजह से भगवान गणेश जी आपसे नाराज हो सकते हैं।

जानिए संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

अगर भक्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत कर रहे हैं तो 2 जनवरी 2021 शनिवार को यह व्रत रखा जाएगा। संकष्टी चतुर्थी व्रत पर प्रातः काल और शाम के समय पूजा की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 2 जनवरी 2021, 5:24 बजे से 6:21 बजे तक रहने वाला है और शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:35 बजे से शुरू होकर 6:57 बजे तक रहेगा। आप इस अवधि के बीच संकष्टी चतुर्थी व्रत की पूजा कर सकते हैं।