Site icon NamanBharat

शनिवार को ना करें ये 5 गलतियां अन्यथा शनिदेव होंगे क्रोधित, जीवन की बढ़ जाएंगी मुश्किलें

शनिवार का दिन न्याय के देवता कहे जाने वाले भगवान शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार शनि देव की विशेष पूजा अर्चना का शुभ दिन शनिवार माना जाता है। यदि इस दिन सच्चे मन से शनि देवता की पूजा की जाए तो इनकी कृपा दृष्टि व्यक्ति के ऊपर हमेशा बनी रहती है। शनिवार के दिन शनि मंदिरों के अंदर भक्तों की भारी भीड़ लग जाती है। सभी भक्त शनिदेव का आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसा बताया जाता है कि शनि देव हर मनुष्य के साथ न्याय करते हैं, इसलिए इनको न्यायधीश की उपाधि दी गई है। यदि कोई मनुष्य अपने जीवन में अच्छा काम करता है। सही मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करता है तो उसके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है परंतु जो लोग गलत मार्ग पर चलते हैं उनके ऊपर शनिदेव नाराज रहते हैं।

आज हम आपको शनिवार के दिन कुछ विशेष कामों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको आप भूल कर भी ना करें क्योंकि इन कामों को करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं, जिसके कारण आपके जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह काम कौन से हैं।

शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदें

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शनिवार के दिन सरसों का तेल भूल कर भी मत खरीदिए क्योंकि शनिवार के दिन शनि देवता की पूजा में सरसों का तेल अर्पित किया जाता है। अगर हम धार्मिक मान्यता के अनुसार देखें तो ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदता है उसे शनिदेव शारीरिक कष्ट देते हैं। इसलिए आप यह गलती ना करें।

काले तिल ना खरीदें

शनिवार के दिन काले तिल खरीद कर नहीं लाना चाहिए क्योंकि अगर व्यक्ति इस दिन काला तिल खरीदता है तो इसकी वजह से कामकाज में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। आपको बता दें कि शनिवार के दिन काला तिल का दान और पीपल के पेड़ पर अर्पित करने का नियम है। इससे शनि दोष दूर होते हैं।

चमड़े की चीजें ना खरीदें

शनिवार के दिन काले रंग के जूते या चमड़े से बनी हुई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर व्यक्ति शनिवार के दिन काले जूते खरीद कर पहनता है तो उसको कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ता है। आप शनिवार के दिन चमड़े का सामान जैसे पर्स, बेल्ट, बैग आदि की खरीदारी भूलकर भी ना करें।

शनिवार को नमक और झाड़ू ना खरीदें

शनिवार के दिन नमक खरीदने से कर्ज का बोझ बढ़ जाता है। अगर आप कर्जो से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन नमक भूलकर भी ना खरीदें इसके अलावा शनिवार को झाड़ू भी नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

शनिवार के दिन लोहे का सामान ना खरीदें

अगर आप शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई चीजें खरीदते हैं तो इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं क्योंकि शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान किया जाता है। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप शनिवार के दिन लोहे से बनी हुई कोई भी चीज खरीदकर घर पर ना लेकर आएं। शनिवार को छोड़कर आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं परंतु शनिवार को ना खरीदें।

Exit mobile version