शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन भूलकर भी ना करें ये काम अन्यथा होगा बड़ा अपशगुन

04 नवंबर को करवा चौथ का पर्व पड़ रहा है। इस त्यौहार को लेकर महिलाओं के अंदर बड़ी उत्सुकता नजर आती है। करवा चौथ की तैयारियां महिलाएं पहले से ही करने लगती हैं। बाजार सज चुके हैं। आपको बता दें कि करवा चौथ का व्रत उत्तर और मध्य भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत मायने रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने सच्चे मन से करती हैं तो उनके पति की आयु लंबी हो जाती है। वैसे तो हर महिला अपनी तरफ से करवा चौथ का व्रत ठीक प्रकार से करने की कोशिश करती है परंतु भूलवश कुछ गलतियां हो ही जाती हैं, जिसकी वजह से महिलाओं को अपने करवा चौथ के व्रत का उचित फल नहीं मिल पाता है। आज हम आपको शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

करवा चौथ के शुभ दिन ना करें ये गलतियां

1. करवा चौथ का व्रत पत्नी अपने पति के लिए रखती है। इस दिन पति-पत्नी दोनों को ही कोशिश करनी चाहिए कि आप एक-दूसरे से प्यार से बातें कीजिए। आप इस दिन किसी भी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा भूलकर भी ना करें। शादीशुदा महिला अपने पति को किसी बात को लेकर कहासुनी ना करें और ना ही अपने पति का अपमान कीजिए अन्यथा व्रत का फल आपको नहीं मिल पाएगा।

2. सुहागिन महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि करवा चौथ वाले दिन आप काले वस्त्रों का धारण भूलकर भी ना करें। काला रंग सुहागिन महिलाओं के लिए अशुभ फलदाई माना जाता है इसके अलावा आप करवा चौथ वाले दिन सफेद साड़ी भूलकर भी ना पहनें।

3. अक्सर देखा गया है कि करवा चौथ वाले दिन भी महिलाएं कैंची का प्रयोग करने लगती हैं। कपड़े काटने के लिए यह कैंची का इस्तेमाल करती हैं परंतु आप इस बात का ध्यान रखें कि आप करवा चौथ के दिन कैंची का प्रयोग भूलकर भी ना कीजिए। आप उसे कहीं छुपा कर रख दें ताकि वह नजर ना आये। करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को चाकू का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

4. करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप किसी की भी चुगली जैसे काम भूल कर भी मत कीजिए। व्रत वाले दिन सोना नहीं चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार देखा जाए तो करवा चौथ वाले दिन कीर्तन और गायन करके दिन को शुभ बनाया जा सकता है।

5. करवा चौथ रखने वाली महिलाओं को इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि आप व्रत के दौरान मांस, मछली, अंडा, मुर्गा जैसी चीजों का सेवन भूलकर भी मत कीजिए। करवा चौथ का व्रत पूरी तरह से सात्विक भाव से मनाना चाहिए अन्यथा आपको अपने व्रत का फल नहीं मिलेगा।

उपरोक्त करवा चौथ वाले दिन कौन-कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन बातों का विशेष ध्यान रखती हैं तो इससे आपको अपने व्रत का फल अवश्य मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप इस लेख को अन्य लोगों में शेयर करना ना भूलें।