होली के दिन करें गोमती चक्र के ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल, चमक जाएगी किस्मत

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन लोग एक दूसरे के गले मिलकर रंग लगाते हैं और होली खेलते हैं, जिसको धुलेंडी या रंग वाली होली के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें कि इस बार 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 29 मार्च को होली खेली जाएगी। इन दोनों दोनों का ही धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से बहुत महत्व माना गया है।

अगर किसी व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है तो ऐसी स्थिति में होली पर कुछ उपाय करके अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं वर्तमान समय में सभी लोग धन, संपदा और सुख शांति प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। आज हम आपको गोमती चक्र से जुड़े हुए कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिनको अगर आप होली के दिन करते हैं तो इससे आपके जीवन के दुख खत्म होंगे और जो आप चाहते हैं वह आपको बहुत ही जल्द प्राप्त हो सकता है।

लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

होलिका दहन पर 21 गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी जी के समक्ष रख दीजिए और इसकी विधि-विधान पूर्वक पूजा करने के पश्चात इसे लाल कपड़े को उठा कर आप अपने धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख दीजिए। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और तिजोरी धन से भरी रहेगी।

व्यापार अच्छा ना चल रहा हो तो

अगर किसी व्यक्ति को अपने व्यापार में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी व्यापार ठीक प्रकार से नहीं चल रहा है या फिर किसी व्यक्ति को नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने में परेशानी उत्पन्न हो रही है तो, ऐसी स्थिति में होलिका दहन की रात को 21गोमती चक्र लेकर उन्हें शिवलिंग पर अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से व्यापार में लाभ मिलता है और नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनते हैं।

उधार दिया गया पैसा वापस पाने के लिए

कई बार देखा गया है कि आप किसी को पैसे उधार दे देते हैं परंतु उधार दिया गया पैसा वापस लेने में बहुत परेशानी होती है। आपने जिसको पैसा उधार दिया है वह जल्दी नहीं लौटा रहा है तो आप होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर होलिका दहन में उसे अर्पित करते हुए 11 परिक्रमा कीजिए। इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लिख दीजिए जिसको आपने उधार पैसा दिया है यानी जिससे आपको पैसे लेने हैं। उसका नाम चंदन से लिखना होगा, फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ किसी गड्ढे में दबा दीजिए। इस उपाय को करने से उधार दिया गया पैसा वापस मिलता है।

शत्रु भय से छुटकारा पाने के लिए

अगर किसी व्यक्ति को शत्रुओं का भय सता रहा है या फिर जीवन में दिन पर दिन शत्रुओं में वृद्धि होती जा रही है तो ऐसी स्थिति में आप होलिका दहन के दौरान सात गोमती चक्र लेते हुए भगवान से प्रार्थना कीजिए कि जीवन में कोई शत्रु बाधा ना आए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रार्थना करने के दौरान पूर्ण श्रद्धा, विश्वास होना बहुत ही जरूरी है और पूर्ण श्रद्धा के साथ गोमती चक्र को जलती हुई होलिका में डाल दीजिए। इस उपाय को करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और शत्रु पक्ष आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।