दशहरा के दिन कर लें ये 5 उपाय, रुके काम होंगे पूरे, हर क्षेत्र में कामयाबी चूमेगी कदम

दशहरे का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि खत्म होने के अगले दिन दशमी तिथि को रावण दहन किया जाता है। आपको बता दें कि इस बार दशहरा 25 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार देखा जाए तो हर वर्ष यह त्यौहार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दशहरे वाले दिन ही भगवान श्री राम जी ने रावण का वध करके लंका में विजय प्राप्त की थी, इसके अतिरिक्त इस दिन माता दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इस दिन को विजयदशमी के नाम से भी लोग जानते हैं। शास्त्रों के अनुसार यदि कुछ उपाय दशहरा के दिन किए जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में लगातार सफलता हासिल होती है। जीवन के बहुत से कष्ट दूर हो जाते हैं। आज हम आपको कौन से उपाय करके अपने कामकाज में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

दशहरा के दिन करें यह 5 उपाय

इस उपाय से रुके काम होंगे पूरे

कई बार देखा गया है कि व्यक्ति का कार्य किसी ना किसी वजह से रुक जाता है। व्यक्ति कठिन मेहनत करके अपने काम को पूरा करने की कोशिश करता है परंतु उसको सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आपके साथ भी कुछ इस तरह की परेशानी उत्पन्न हो रही है तो आप विजयदशमी के दिन घर के ईशान कोण में चंदन, कुमकुम और पुष्प से अष्टदल कमल की आकृति बनायें और देवी जया और वजिया की पूजा कीजिए, इसके पश्चात आपको शमी वृक्ष की पूजा करनी होगी। जब आप पूजा कर लें तब वृक्ष के पास की थोड़ी सी मिट्टी लेकर घर में रख लीजिए। इस उपाय को करने से रुके काम पूरे होंगे।

कानूनी मामलों में विजयी होने के लिए

अगर आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है जिसकी वजह से आप काफी परेशान हैं तो आप दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा कीजिए और शाम को उसके नीचे दीपक जलाएं। अगर आप इस उपाय को दशहरे के दिन करते हैं तो इससे सभी प्रकार के कानूनी मामलों में विजय हासिल होती है।

संकटों से मुक्ति पाने के लिए

अगर आप अपने जीवन के सभी संकट दूर करना चाहते हैं तो दशहरे के दिन प्रातः काल में गुड़, चने और शाम को लड्डुओं का भोग हनुमान जी को लगाएं, साथ ही आप हनुमान जी से अपनी रक्षा करने की प्रार्थना कीजिए। भगवान हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है। अगर आप दशहरे वाले दिन यह साधारण सा काम कर लेते हैं तो इससे आपके सभी संकट दूर होंगे।

हर क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करने के लिए

अगर आप चाहते हैं कि आप किसी भी क्षेत्र में विजय हासिल करें तो आप दशहरे वाले दिन मां शक्ति की पूजा कीजिए। पूजा के दौरान माता शक्ति को 10 प्रकार के फल अर्पित करने के पश्चात गरीब लोगों में बांट दीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मां को फल अर्पित करते समय मंत्र “ॐ विजयायै नम:” का जाप जरूर करें। अगर आप इस उपाय को दशहरे के दिन दोपहर के समय करते हैं तो इससे आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

अकाल मृत्यु से मुक्ति पाने हेतु

यदि किसी व्यक्ति को अपने बुरे कर्मों की वजह से यमलोक का भय परेशान कर रहा है तो ऐसे में दशहरे के दिन मां काली का ध्यान करते हुए उनसे क्षमा मांगे और काला तिल अर्पित कीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है।