महिलाओं को रोजाना करने चाहिए ये 6 काम, मां लक्ष्मी की सदा बनी रहेगी कृपा, नहीं होगी धन की कमी

आजकल के समय में ज्यादातर सभी लोग भगवान की पूजा आराधना करते हैं। सभी लोग यही चाहते हैं कि उनके ऊपर भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहे और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएं। वैसे देखा जाए तो ज्यादातर लोग माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जिन घरों में माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है, वहां पर रहने वाले सभी लोग हमेशा खुश रहते हैं और घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर का माहौल सकारात्मक बनता है। इतना ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी जी की कृपा से व्यक्ति के जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो जिस घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। उस घर की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर का सकारात्मक माहौल घर में रहने वाले लोगों के अंदर नई ऊर्जा भर देता है। घर की महिलाओं को माता लक्ष्मी जी का स्वरूप माना गया है, जिन घर के अंदर महिलाओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें खुश रखा जाता है। उस घर पर माता लक्ष्मी जी की सदा कृपा दृष्टि बनी रहती है। अगर घर की महिलाएं रोजाना कुछ विशेष कार्य करें तो इससे माता लक्ष्मी जी का वास घर में होता है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह कार्य कौन से….

महिलाएं घर के मंदिर में एक दीपक जलाएं

घर की महिला को रात के समय सोने से पहले अपने घर के पूजा स्थल पर एक दीपक जरूर जला देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जिस घर के अंदर रात में रोजाना दीपक जलाया जाता है उस घर पर माता लक्ष्मी जी की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है। माता लक्ष्मी जी की कृपा से घर के लोगों को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

कपूर जलाएं

घर की महिलाओं को रात के समय सोने से पहले अपने बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में कपूर जरूर जलाना चाहिए। आप कपूर जलाकर इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न भी होंगी। ऐसा माना जाता है कि अगर बेडरूम में कपूर का धुआं किया जाए तो पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद नहीं होते हैं और संबंधों में मिठास बढ़ती है। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

रात को सोने से पहले इस जगह करें रोशनी

घर की जो मुख्य महिला हैं, उसको रात के समय सोने से पहले दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि यह दिशा पितरों की होती है। अगर इस दिशा में दीपक जलाया जाए तो पितर परलोक से धरती पर आपको सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं। आप चाहे तो इस दिशा में बल्ब भी लगा दीजिए और शाम होते ही उसको जला दें, ताकि यहां रोशनी हमेशा बनी रहे।

बिखरा हुआ सामान छोड़कर ना सोएं

घर की महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप रात के समय घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ छोड़कर ना सोएं क्योंकि इसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है।

मुख्य द्वार पर इस बात का रखें ध्यान

हमारे घर का मुख्य द्वार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि घर के मुख्य द्वार से ही होकर माता लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करती हैं इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि लक्ष्मी माता के रास्ते में जूते-चप्पल पड़े हुए नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि यह अच्छा नहीं माना जाता है। इससे भाग्य कमजोर होता है। रात को सोने से पहले जूते-चप्पल को शू रेक में रखकर सोएं और मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें।

बुजुर्गों का सम्मान करें

बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। जिन घरों में महिलाएं बुजुर्गों और अपने सास-ससुर का सम्मान करतीं हैं, उस घर में माता लक्ष्मी जी का वास होता है। महिलाएं अपने घर के बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। ऐसा करने से घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के सभी लोगों के बीच प्यार बना रहेगा