सप्ताह के ये 2 दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए है बेहद खास, करें ये आसान उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। हिंदू पंचांग के मुताबिक भी सप्ताह का हर दिन का अपना महत्व बताया गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का दिन होता है। वहीं शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो महालक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए सिर्फ शुक्रवार का दिन ही नहीं बल्कि गुरुवार का दिन भी बहुत खास होता है। अगर इन दोनों दिन मां लक्ष्मी जी की विधि विधान पूर्वक पूजा की जाए तो इससे उनकी कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।

लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। अगर इनकी कृपा किसी व्यक्ति पर हो, तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत से फायदे मिलने लगते हैं। माता लक्ष्मी जी की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं बल्कि घर परिवार की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और घर में खुशहाली बनी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लक्ष्मी जी के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की पूजा की भी परंपरा है। मान्यता है कि लक्ष्मी-नारायण की पूजा से मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गुरुवार और शुक्रवार के दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है? इसके बारे में बताने जा रहे हैं…

महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

1. आपको बता दें कि माता लक्ष्मी जी भगवान विष्णु जी की पत्नी हैं। अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ मां लक्ष्मी जी की भी पूजा करते हैं, तो इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

2. सप्ताह के 2 दिन यानी गुरुवार या फिर शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी की कृपा पाने का बेहद खास दिन होता है। आप इस दिन माता लक्ष्मी जी के किसी भी मंदिर में जाएं और वहां कमल का फूल, कौड़ी, शंख आदि अर्पित कीजिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

3. अगर आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो यह उपाय अपना सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी को मखाने, खीर, बताशे आदि का भोग लगाया जाए तो इससे माता रानी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

4. अगर आप शुक्रवार के दिन काली चीटियों को शक्कर या चीनी खिलाते हैं, तो इससे आपको लाभ मिलता है।

5. अगर दांपत्य जीवन में आए दिन किसी न किसी प्रकार की परेशानी लगी रहती है, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा कीजिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन अपने बेडरूम में किसी भी पक्षियों के जोड़े की तस्वीर लगाएं, इससे आपको लाभ मिलेगा।

6. जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति की चाहत है वह गुरुवार के साथ शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की उपासना करें। इससे लाभ मिलेगा।

7. अगर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर के मुख्य द्वार के एक किनारे पर थोड़ा सा गुलाल डाल दें, साथ ही उसके ऊपर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करते समय आप मन में कहे कि मां धन की हानि की समस्या से मुक्ति दिलाएं। इसके बाद बंद हुए दीपक को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दीजिए।

8. आप शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में 11 हल्दी की गांठ बांध लीजिए। इसके बाद मंत्र “ऊँ वक्रतुण्डाय हुं” का 108 बार जाप कीजिए। इसके बाद मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद लेते हुए इस कपड़े की पोटली को तिजोरी में रख दीजिए। इस उपाय को करने से आपकी तिजोरी धन से भरी रहेगी।

9. पैसों की तंगी दूर करने के लिए भगवान विष्णु जी और मां लक्ष्मी जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। इसके साथ में श्री सूक्त का पाठ और विष्णु सहस्त्र का पाठ करने से भी पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है।