Site icon NamanBharat

गुरुवार को जरूर करें ये पांच काम, भगवान विष्णु दूर करेंगे हर संकट

गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी के साथ साथ गुरु यानी बृहस्पति ग्रह का भी दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की सच्चे मन से पूजा अर्चना की जाए तो इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है, उच्च शिक्षा और धन लाभ की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति देव को बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से उन्हें गुरु का दर्जा दिया गया हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा की जाए तो इससे मनुष्य के जीवन के सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं और मनुष्य को अपने जीवन में किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि सभी प्रकार के रोगों से भी छुटकारा मिल जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार के दिन पूजा के दौरान पीली चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को पीला रंग अति प्रिय है। इसके अलावा अगर आप गुरुवार के दिन पूजा के दौरान अगर इन पांच बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे भगवान श्री विष्णु जी की विशेष कृपा मिलती है। तो चलिए जानते हैं आखिर गुरुवार के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गुरुवार के दिन जरूर करें यह पांच काम

1. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर है तो ऐसे में गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान कीजिए। इस उपाय को करने से गुरु ग्रह से जुड़े हुए सभी प्रकार के दोषों से छुटकारा मिलता है।

2. अगर आप चाहते हैं कि आपको अपनी किस्मत का साथ मिले तो इसके लिए गुरुवार के दिन खास तौर पर पीले कपड़े ही धारण कीजिए। ऐसा करने से भाग्योदय होता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि गुरुवार के दिन लाल और काले कपड़े भूलकर भी धारण मत कीजिए।

3. अगर किसी मनुष्य के जीवन में किसी ना किसी प्रकार की परेशानी लगी रहती है तो ऐसी स्थिति में गुरुवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सत्यनारायण की कथा का पाठ करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि अगर गुरुवार के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी जाए तो इससे जीवन के सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।

4. गुरुवार का व्रत रखने से भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है इसलिए मनुष्य को गुरुवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। अगर आप भी गुरुवार का व्रत रखते हैं तो व्रत के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऐसी चीजों का सेवन ना करें जिसका इस्तेमाल आप पूजा में करते हैं। विशेष रूप से गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है, इसलिए गुरुवार व्रत पर केले के फल का सेवन मत कीजिए।

5. अगर आप भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा के पश्चात अपने सामर्थ्य अनुसार पीले रंग की चीजों का दान जरूर कीजिए। आप चाहें तो किसी निर्धन या जरूरतमंद व्यक्ति को चने की दाल, हल्दी, पीली मिठाई, पीले रंग का फल आदि दान कर सकते हैं।

Exit mobile version