शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-दौलत की नहीं रहेगी कमी

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष दिन होता है। शुक्रवार को सभी भक्त धन की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा करके उनको प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। सभी यही चाहते हैं कि मां लक्ष्मी उनके ऊपर सदा प्रसन्न रहें। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है, उस व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिसकी मदद से व्यक्ति मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकता है। ऐसा बताया जाता है कि जिस घर की स्त्रियां अच्छे स्वभाव की होती हैं। जिस घर में हमेशा शांति बनी रहती है वहां पर माता लक्ष्मी जी विराजमान रहती हैं। इसके अलावा जिस घर में आए दिन किसी न किसी प्रकार का कलह, झगड़ा, निराशा आदि रहता है उस घर से माता लक्ष्मी जी चली जाती है।

घर की महिलाओं को गृहलक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जहां पर गृहस्वामिनी का सम्मान नहीं होता, वहां से गृह लक्ष्मी उस घर को त्याग देती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी और आपको धन और समृद्धि का वरदान देंगीं।

चलिए जानते हैं शुक्रवार के उपायों के बारे में

1. अगर आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा कर रहे हैं तो सुबह उठते ही मां लक्ष्मी जी को नमन कीजिए। स्नान आदि करने के पश्चात सफेद रंग के वस्त्रों का धारण करके माता लक्ष्मी जी के श्री स्वरूप व तस्वीर के सामने खड़े होकर आप श्री सूक्त का पाठ करें और पूजा के दौरान फूल अर्पित कीजिए।

2. शुक्रवार के दिन आप किसी भी लक्ष्मी मंदिर में जाकर शंख, कौड़ी, कमल, बताशा, मखाना माता रानी को चढ़ाएं क्योंकि यह सभी चीजें धन की देवी माता लक्ष्मी जी को बेहद पसंद है।

3. अगर आप शुक्रवार के दिन वीरलक्ष्मी माता जी की उपासना करते हैं तो इससे आपको सौभाग्य के साथ-साथ स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

4. अगर आप शुक्रवार के दिन गजलक्ष्मी माता की उपासना करते हैं तो इससे संपत्ति और संतान की प्राप्ति होने की अधिक संभावना रहती है।

5. अगर आप घर से किसी काम के लिए निकल रहे हैं तो उससे पहले थोड़ा सा मीठा दही खाकर निकलें, इससे जिस काम के लिए जा रहे हैं उस काम में सफलता मिलेगी।

6. अगर पति पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर तनाव बना रहता है तो ऐसी स्थिति में शुक्रवार के दिन अपने बेडरूम में प्रेमी पक्षी जुड़े की तस्वीर लगा दीजिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

7. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थाई सुख-समृद्धि बनी रहे तो ऐसी स्थिति में आप पीपल के पेड़ की छाया में खड़े होकर लोहे के बर्तन में जल, चीनी, घी तथा दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ पर अर्पित कीजिए। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में लंबे समय तक सुख-समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि आपके घर में मां लक्ष्मी जी का भी वास होता है।

8. अगर आपके किसी काम में बाधा उत्पन्न हो रही है तो ऐसी स्थिति में शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शक्कर खिलाएं। इससे कामकाज की रुकावट दूर होती है।