सोमवार को करें ये शक्तिशाली उपाय, होगी धन वर्षा, खुल जाएगी किस्मत

भगवान शिव जी को सभी देवी देवताओं में सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है। भगवान शिव को देवों का देव कहा जाता है क्योंकि शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान शिवजी की आराधना कर उनसे मांगा गया हर वरदान प्राप्त हो जाता है। अगर कोई भक्त भगवान शिव जी की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है तो उससे भगवान शिव जी अवश्य प्रसन्न होते हैं। श्रद्धा भाव से की गई पूजा का परिणाम अवश्य देखने को मिलता है। वैसे देखा जाए तो महादेव की पूजा सप्ताह में किसी भी दिन किया जा सकता है परंतु सोमवार का दिन इनकी पूजा अर्चना का सबसे उत्तम दिन माना गया है।

सोमवार का दिन भगवान शिव जी को समर्पित होता है। इस देश भक्त भगवान की पूजा करके इनको प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा अगर सोमवार के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इसका जल्दी परिणाम मिलता है। सोमवार के इन उपायों से घर परिवार की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि धन लाभ भी मिलता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सोमवार के दिन के सरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपके जीवन से पैसों से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी और आपका भाग्य चमकेगा।

सोमवार को करें यह उपाय

1. अगर आप अपने जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का हल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप दो कपूर और एक लौंग का उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के सभी मार्ग खुलेंगे। सोमवार के दिन सबसे पहले आप घर के पूजा स्थल पर दो कपूर और एक लौंग लेकर बैठ जाएं और आप उन दोनों कपूर और लौंग को भगवान शिव जी की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष रख दीजिए। इसके बाद आपको ओम नमः शिवाय का मंत्र 21 बार जाप करना होगा। जब आप जप पूरा कर लें तब उसके बाद अपनी हथेली पर दोनों कपूर के बीच में लौंग रखें और मुट्ठी बंद कर अपनी सारी समस्याएं उन तीनों जोड़ों से बोल दें।

इसके पश्चात आपको लौंग और कपूर लेकर किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हुए जल से कपूर को स्पर्श कराना होगा। स्पर्श कराने के बाद आप उस कपूर और लौंग को जला दीजिए। अगर यह संभव नहीं होता तो आप तुलसी के पौधे के पास भी कपूर जला सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से शीघ्र परिणाम देखने को मिलता है। इस उपाय से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं और भाग्य खुलता है।

2. आप अपने घर के किसी भी आसपास के शिव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक कराएं। यह रुद्राभिषेक पांच फलों के जूस से किया जाता है। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे विवाह में उत्पन्न हो रही बाधा दूर होती है इतना ही नहीं बल्कि आकस्मिक संकट भी पलक झपकते टल जाते हैं।

3. अगर आप अपनी सभी प्रकार के मनोकामनाएं पूर्ण करना चाहते हैं तो शिव मंदिर में बैठकर ओम नमः शिवाय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से रोजाना 11 माला जाप कीजिए। इससे मुरादे होंगीं और इसका प्रभाव भी शीघ्र देखने को मिलेगा।