23 अप्रैल को है कामदा एकादशी, इस दिन इनमें से कोई एक कर लें उपाय, जीवन के सारे संकट हो जाएंगे दूर

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल की एकादशी के दिन कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 23 अप्रैल 2021 को रखा जाएगा। आपको बता दें कि एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान पूर्वक भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो जो व्यक्ति कामदा एकादशी का व्रत करता है उसके ऊपर भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद बना रहता है और व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

कामदा एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं। इसके अतिरिक्त अगर इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि जीवन की तमाम परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कामदा एकादशी के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको करने से आपको लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं यह उपाय कौन से हैं।

कामदा एकादशी के दिन करें ये उपाय

1. एकादशी तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। आप कामदा एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा जरूर कीजिए। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन विष्णु जी की पूजा करता है उसके जीवन के समस्त प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। व्यक्ति को अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होता है।

2. कामदा एकादशी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के दौरान आप उनको पीले रंग के फूल अर्पित जरूर कीजिए। अगर संभव हो सके तो आप गेंदे अथवा केवड़े का फूल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल होती है।

3. अगर आप चाहते हैं कि आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करें तो कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी को खरबूजा, तिल, आम, दूध और केले का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु जी सफलता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

4. कामदा एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु जी की पूजा के दौरान “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप कीजिए। इस उपाय को करने से कार्य-व्यापार और नौकरी में सफलता हासिल होती है।

5. अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत हमेशा साथ दे तो आप कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की कृपा पाने के लिए ब्राह्मणों को पीले चावल अथवा पीला भोजन कराएं क्योंकि कामदा एकादशी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। इसके साथ ही आप पीले रंग के कपड़े, पीले रंग की मिठाई का दान भी कर सकते हैं। इससे भाग्य प्रबल बनता है।

6. अगर किसी व्यक्ति के विवाह में किसी प्रकार की देरी या फिर परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। विवाह योग्य लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को कामदा एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा के दौरान हल्दी की गांठ अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय को करने से विवाह में उत्पन्न हो रही दिक्कत दूर होती है और जल्द ही विवाह के योग बनते हैं।