मौनी अमावस्या पर करें ये सरल उपाय, जीवन की परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन अमावस्या तिथि पड़ती है। जिसको माघी अमावस्या भी कहा जाता है। आपको बता दें कि इस बार माघ मास में मौनी अमावस्या 11 फरवरी 2021 दिन बुधवार को पड़ रही है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो इस दिन मौन रहकर पवित्र नदी में स्नान और दान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

ऐसा माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन किया गया दान सीधे हमारे पूर्वजों को प्राप्त होता है। इसलिए इस दिन दान, जप, तप और स्नान का बहुत महत्व माना गया है। मौनी अमावस्या पर शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको अगर किया जाए तो इससे सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं और जीवन की कई परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। आज हम आपको मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस बार की मौनी अमावस्या विष्णु जी को है समर्पित

मौनी अमावस्या पर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए और पूजा स्थल पर श्री यंत्र की स्थापना कीजिए। अगर श्री यंत्र नहीं है तो आप इसकी जगह एक सफेद कागज पर लाल कलम से श्री यंत्र बनाकर देवी लक्ष्मी जी के पास रख सकते हैं और इसकी नियमित पूजा कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी का आपके घर में वास होगा और घर से धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगीं।

मुख्य द्वार पर लटकाएं ये चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप मौनी अमावस्या के दिन कौड़ी और तांबे के सिक्के को लाल पीते में लगाकर घर के द्वार पर जरूर लटका दीजिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन दान करने से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है इसलिए आप इस दिन अपने पितरों की पसंद का खाना और चीजें निर्धन लोगों में बांट सकते हैं।

मुख्य द्वार पर यह उपाय करें

मौनी अमावस्या का दिन बहुत ही विशेष माना गया है। आपको बता दें कि इस बार मौनी अमावस्या गुरुवार के दिन पड़ रही है इसलिए गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूर्वजों का स्मरण कीजिए। इससे आपके पूर्वज प्रसन्न होते हैं। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी मिलाकर छींटें लगाएं। घर के मुख्य द्वार और देहरी की सफाई जरूर कीजिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा और घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी।

पितरों की लगाएं तस्वीर

मौनी अमावस्या का दिन अपने घर में पितरों की तस्वीर लगाने का बहुत ही अच्छा दिन माना जाता है। आप इस दिन अपने घर में पितरों की पूजा जरूर कीजिए। इस दिन आप घर के अंदर पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पितरों की तस्वीर ऐसे लगाएं जिसमें वह दक्षिण की तरफ देखते रहें। आप दक्षिण दिशा में इस दिन दीया जलाकर भी पितरों का मार्ग रोशन कर सकते हैं। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और यह आपसे प्रसन्न होंगे।