इस जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये चीजें, जिंदगी की दूर होंगी परेशानियां, बदल जाएगी किस्मत

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था। 30 अगस्त 2021 को इस बार जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जन्माष्टमी के दिन लोग व्रत करते हैं और भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करते हैं। आधी रात को भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उनके लिए पालना सजाया जाता है।

ऐसा बताया जाता है कि अगर जन्माष्टमी के दिन व्रत किया जाए तो इससे भगवान श्री कृष्ण जी नि:संतान दंपतियों को संतान सुख प्रदान करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल नटखट श्री कृष्ण जी लोगों के घर पर पधारते हैं, जिससे सभी लोगों का मन प्रफुल्लित हो उठता है। कृष्ण जी को बहुत से लोग प्यार से कान्हा कहते हैं। भगवान कृष्ण जी को लोग अलग-अलग नामों से पुकारते हैं।

ऐसा बताया जाता है कि अगर जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे जिंदगी की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और किस्मत बदल जाती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी विशेष चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको अगर आप जन्माष्टमी पर घर लेकर आते हैं तो इससे आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

गाय

भगवान श्री कृष्ण जी को गाय अति प्रिय है। ऐसा बताया जाता है कि घर में गाय रखने से धन दौलत की कभी कमी नहीं होती है। आप इस जन्माष्टमी पर गाय जरूर लेकर आएं। ऐसा करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है। आप जन्माष्टमी पर गाय और बछड़े की मूर्ति लेकर आ सकते हैं। इससे धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इतना ही नहीं बल्कि यह उपाय संतान प्राप्ति के लिए भी बहुत ही कारगर माना जाता है।

बांसुरी

आप इस जन्माष्टमी पर घर पर बांसुरी लेकर आएं। अगर घर में बांसुरी रखा जाए तो इससे घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कभी भी बांसुरी सीधी नहीं रखनी चाहिए। आप इसको हमेशा तिरछा लगाएं, तभी आपको लाभ प्राप्त होगा।

चंदन

इस जन्माष्टमी पर आप अपने घर चंदन जरूर लेकर आएं। आपको बता दें कि चंदन भगवान कृष्ण जी को अति प्रिय है और यह बहुत ही शुभ भी माना जाता है। चंदन की खुशबू से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए करें यह उपाय

आप जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी को परिजात के फूल अर्पित कीजिए। इससे भगवान कृष्ण जी प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। इसके अलावा अगर आप बाल गोपाल का शंख में दूध भरकर अभिषेक करते हैं और उनको मोरपंख अर्पित करते हैं तो इससे वह प्रसन्न हो जाते हैं।

समृद्धि पाने के लिए करें ये उपाय

आप जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण जी को चांदी की बांसुरी अर्पित कीजिए और इसके बाद आप पूजा करें। जब आपकी पूजा समाप्त हो जाए तो आप बांसुरी को अपनी तिजोरी या पर्स में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपकी किस्मत बदल जाएगी और आपको अपने जीवन में तमाम सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।