साल 2022 के आखिरी दिन रात में चुपके से कर लें ये उपाय, नए साल में कष्ट और दुखों का नहीं करना पड़ेगा सामना

Shaniwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे गुस्सैल देवता माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति पर शनि की बुरी नजर पड़ जाए, तो उस व्यक्ति का जीवन बर्बाद कर देती है। लेकिन अगर शनि किसी से प्रसन्न हो जाते हैं, तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। व्यक्ति अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करता है। व्यक्ति अपनी जिंदगी को राजाओं की तरह जीता है। ऐसे में अब नए साल की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले साल के आखिरी दिन शनिदेव से जुड़े हुए कुछ उपाय अगर आप करते हैं, तो इससे आपको अपने जीवन की सभी परेशानियों और कष्टों से छुटकारा मिल सकता है।

आपको बता दें कि साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को शनिवार पड़ रहा है। इसी वजह से आपके पास यह बहुत ही अच्छा मौका है कि आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सके। वहीं कुंडली में मौजूद शनि दोष और शनि की महादशा से बचने के लिए आज की रात बहुत ही खास है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आज की रात कुछ उपाय कर लिए जाए, तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को नए साल में किसी भी प्रकार के कष्ट और दुखों का सामना नहीं करना पड़ता है। आखिर आज रात शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए? चलिए जानते हैं इसके बारे में…

शनिवार की रात करें ये उपाय

1. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की महादशा है तो इससे बचने के लिए शनिवार के दिन शाम को सूर्यास्त के पश्चात शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दौरान सरसों के तेल के दीपक में काले तिल के कुछ दाने डालें। ऐसा करने से शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

2. अगर किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां चल रही हैं। जीवन के कष्ट दूर होने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो ऐसे में शनिवार को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

3. कहते हैं कि शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। आप आज रात काले रंग के कुत्ते को सरसों के तेल से चिपुड़ी हुई रोटी जरूर खिलाएं। ऐसा करने से अगर कुंडली में राहु-केतु का दोष हैं तो उससे छुटकारा मिलता है।

4. शनि देव एक ऐसे देवता हैं, जिनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसी वजह से हर कोई शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, शनि देव को लोबान बहुत प्रिय है। ऐसी स्थिति में शनिवार की रात घर में लोबान जरूर जलाना चाहिए। इसके धुएं से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि घर के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार भी आता है।