शनिवार की शाम कर लें ये 3 आसान काम, बरसेगी शनिदेव की कृपा, मिलेगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव को न्याय का देवता बताया गया है। ऐसा बताया जाता है कि यह हमेशा मनुष्य के कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। लोग शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं ताकि शनि महाराज के आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएं।

ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि देव की शुभ दृष्टि होती है तो उस व्यक्ति के जीवन की सभी दुःख परेशानियां दूर हो जाती हैं। जो लोग शनिदेव की सच्चे मन से पूजा आराधना करते हैं तो उसकी पुकार भगवान जरूर सुनते हैं। आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं और अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि अगर धन प्राप्ति के लिए शनिवार की शाम को कुछ आसान से उपाय किए जाएं तो इससे शनि देव लोगों की जरूर सुनते हैं। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए शनिवार के कुछ उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने जीवन की धन से जुड़ी हुई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह उपाय कौन से हैं।

शनिवार की शाम करें यह साधारण उपाय

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए

यदि आप शनिदेव को जल्द से जल्द प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार की शाम एक मटका लें और उस मटकी के अंदर ढाई किलो उड़द की दाल के साथ कुछ सिक्के भी रख दें। आपको सिक्के इस प्रकार रखने होंगे ताकि वह नजर ना आए। अब आप ढाई मीटर काले रंग का कपड़ा लेकर मटके के ऊपरी हिस्से को अच्छी तरह से ढक दीजिए। अब आप शनिदेव को सच्चे मन से याद करते हुए मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नम:” का 108 बार जाप करें। जाप खत्म होने के बाद आप शनि देव से प्रार्थना करें कि आपके घर में धन का आगमन हो। इसके बाद आप इस मटके को किसी कुष्ठ रोगी या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इस उपाय को करने से बहुत ही जल्द आपको लाभ मिलेगा और शनि देव की कृपा से धन से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

पीपल के पत्ते का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप शनि महाराज की कृपा जल्द से जल्द प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए यह उपाय कर सकते हैं। आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ का एक पत्ता तोड़ लीजिए लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि जो पत्ता पीपल के पेड़ से खुद टूट कर नीचे गिरा है वही पता आपको लेना होगा। आप खुद पता ना तोड़े। इसके बाद आप शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर “ओम शं शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करते हुए पत्ते पर लाल रंग के कलम या कुमकुम से अपनी मनोकामना लिखें। इतना करने के बाद आप पीपल के इस पत्ते को गोल मोड़ लीजिए और इसे कलावा से बांध लीजिए। अब आप शनिवार की रात 12:00 बजे से पहले इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को बहुत ही जल्द धन लाभ की प्राप्ति होती है।

धन प्राप्ति के लिए यह उपाय करें

शनिवार की शाम को सात प्रकार के अनाज लें। आप इस बात का ध्यान रखें कि जो सात प्रकार के अनाज ले रहे हैं उनका वजन सवा किलो, 5 किलो या 7 किलो होना चाहिए। अब आप अनाज के सामने बैठकर मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:” का एक माला जाप करें। आपको यह उपाय एक हफ्ते तक रोजाना इसी प्रकार से करना होगा। इसके बाद आप अगले आने वाले शनिवार को इस अनाज को पक्षियों को डाल दीजिए और शनि देव से प्रार्थना करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन प्राप्ति के योग बहुत ही शीघ्र बनने लगते हैं।