शुक्रवार की रात बस कर लें ये छोटा सा काम, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बन जाएंगे धनवान

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। शुक्रवार का दिन भी मां लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में मां लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा गया है। ऐसा बताया जाता है कि जिस घर के अंदर मां लक्ष्मी जी का वास होता है, वहां हमेशा सुख शांति और समृद्धि का वास होता है। व्यक्ति सभी भौतिक सुखों से परिपूर्ण होता है। जिस व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा होती है उसके जीवन से धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मां लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिश करते हुए नजर आते हैं। व्यक्ति नियमित रूप से मां लक्ष्मी जी की पूजा करता है। मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसके साथ ही कड़ी मेहनत करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में इन सबके अलावा कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुछ उपायों को शुक्रवार की रात कर लिया जाए, तो व्यक्ति को अमीर या धनवान बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। इन उपायों को करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आखिर शुक्रवार की रात किन उपायों को किया जा सकता है? चलिए इसके बारे में जानते हैं।

शुक्रवार को कर लें ये विशेष उपाय

1. अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी पैसों की तंगी आपका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है, तो ऐसी स्थिति में शुक्रवार की रात अष्ट लक्ष्मी जी की पूजा करें, यह लाभदायी साबित होता।

2. शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी जी की पूजा करने के लिए लाल रंग के कपड़े पर मां लक्ष्मी जी की तस्वीर और श्री यंत्र की स्थापना कीजिए और विधिवत पूजा कीजिए। ऐसा करने से व्यक्ति के कारोबार में बढ़ोतरी होती है।

3. अगर आप मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में बताया गया यह उपाय कर सकते हैं। शुक्रवार की रात को आप मां लक्ष्मी जी के मंत्र- “ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा” का कम से कम 108 बार जाप कीजिए। इससे आपकी सभी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी आपको मिलेगा।

4. आपको बता दें कि सनातन धर्म में अष्टगंध का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जी की और श्री यंत्र पर शुक्रवार की रात अष्टगंध से तिलक लगाने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

5. ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करने के लिए भगवान श्री विष्णु जी की भी पूजा करनी चाहिए। आप शुक्रवार रात के समय दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु जी का जलाभिषेक करें। इससे आपको अपने जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। इसके साथ ही घर में धन-धान्य का आगमन होता है।