गुरुवार को कर लें ये आसान उपाय, भगवान विष्णु की प्राप्त होगी कृपा, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

दुनिया में हर इंसान कामयाबी पाना चाहता है, जिसके लिए दिन-रात व्यक्ति मेहनत करता है परंतु लाख कोशिशों के बावजूद भी व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। सफलता के मार्ग में कोई न कोई बाधा उत्पन्न होती रहती है। ऐसी स्थिति में लोग काफी निराश हो जाते हैं अ.गर आप लाख कोशिश करने के बावजूद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में बहुत से उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।

आपको बता दें कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को गुरुवार का दिन समर्पित है। अगर इस दिन भगवान विष्णु जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे यह अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। इन्हें देव गुरु के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ आदि करने से भगवान विष्णु जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही बृहस्पति देव की भी कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और शिक्षा की प्राप्ति के लिए गुरुवार के दिन कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

गुरुवार के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में इस बात को बताया गया है कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का बहुत शुभ दिन माना जाता है इसलिए इस दिन पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पीले रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ हो होता है। आप गुरुवार के दिन स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात पीले रंग के वस्त्रों का धारण कीजिए। इसके साथ ही आप गुरुवार का व्रत रखते हैं, तो पीले रंग के फलों का ही सेवन करना चाहिए।

गुरुवार के दिन करें इस मंत्र का जाप

हर इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में पैसों की कमी ना हो और वह अपने जीवन में लगातार तरक्की हासिल करें। अगर आप भी यही चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें, यह बेहद शुभ माना जाता है। आप इस दिन स्नान करने के पश्चात मंत्र “ॐ बृ बृहस्पते नमः” का जाप करें, यह विशेष लाभदायी रहता है। अगर आप गुरुवार के दिन सच्चे मन से पूजा करते हैं, तो इससे धन-संपदा में तरक्की प्राप्त होती है और जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

गुरु ग्रह मजबूत करने का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति सबसे बड़े और शुभ ग्रह माने गए हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह उच्च भाव में विराजमान होते हैं, तो वह सदैव अच्छा और शुभ फल देते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की दशा कमजोर है, तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं।

अगर आप अपनी कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए गुरुवार के दिन पूजा के पश्चात गर्दन और कलाई में हल्दी का छोटा सा टीका लगाएं, यह बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति को अपने हर काम में सफलता प्राप्त होती है।

घर में सुख-शांति के लिए

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी और मां लक्ष्मी जी के पूजा कीजिए। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव का प्रतीक हैं। अगर बृहस्पतिवार की व्रत कथा करते हैं, तो इससे आपको शुभ फल प्राप्त होता है।

गुड़-हल्दी गाय को खिलाएं

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरुवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाना चाहिए, इससे लाभ मिलता है। इसके साथ ही स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल दें। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद या निर्धन व्यक्ति को चने की दाल, केला और पीले वस्त्र आदि का दान जरूर कीजिए।

गुरुवार को उधार लेन-देन ना करें

गुरुवार के दिन किसी भी व्यक्ति को उधार ना दें और ना ही इस दिन उधार लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर बनती है, जिसके कारण व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है।