मुख्य द्वार पर बना लें सिर्फ ये निशान, घर में बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बनी रहेगी सुख-शांति

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर किसी इंसान का जीवन एक समान व्यतीत नहीं होता है। किसी के जीवन में खुशियां रहती हैं, तो किसी के जीवन में परेशानियां रहती हैं। समय के साथ साथ हर इंसान को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है और जिंदगी में सुख-दुख आते जाते रहते हैं। लोग अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने और घर में सुख-शांति बनाए रखने की हर संभव कोशिश करते हैं।

हर कोई इंसान यही चाहता है कि उसके घर परिवार में कोई भी परेशानी ना रहे और माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहे। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार व्यक्ति की तमाम कोशिशों के बावजूद भी उसे घर में सुख-शांति प्राप्त नहीं हो पाती है। अगर आप अपने घर की सुख शांति को बनाए रखना चाहते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियमों के बारे में बताया गया है।

अगर आप इन छोटे-छोटे नियमों को अपने जीवन में अपना लेते हैं, तो आपके घर की सुख शांति वापस आ जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि घर में मां लक्ष्मी जी का वास होगा। वास्तु के इन उपायों को करने से जीवन की बहुत सी बाधाओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। इनको करने से हर काम में शुरू परिणाम मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार इन उपायों के विषय में…

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए करें वास्तु उपाय

1. वैसे देखा जाए तो वास्तु शास्त्र में कई नियमों के विषय में बताया गया है, जिसका पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों को दूर कर सकता है और घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। अगर आप घर में सुख-शांति का वास करना चाहते हैं, तो इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक या ॐ का चिन्ह बनाएं।

2. घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए ज्योतिष शास्त्र में भी कई उपाय बताए गए हैं। इसके अनुसार आप अपने घर की नॉर्थ-ईस्ट दिशा में पानी का कलश भर कर रखें, इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

3. अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी जी का वास आपके घर में हो, तो इसके लिए आप अपने घर के ड्राइंग रूम में ताजे फूलों का गुलदस्ता रख सकते हैं। अगर आप इस साधारण से उपाय को करते हैं, तो घर की शांति बनी रहती है।

4. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रसोई घर में पूजा का स्थान भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से घर की शांति भंग होती है और परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगती है।

5. वास्तु के जानकारों का ऐसा बताना है कि बेडरूम में भगवान का या धार्मिक चित्र नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो इसके कारण जीवन में सुख-शांति खत्म हो जाती है और व्यक्ति की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

6. वास्तुशास्त्र में घर में बने पूजा स्थल को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि मंदिर की दीवार शौचालय की दीवार से जुड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो इससे घर की शांति चली जाती है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे घरों में माता लक्ष्मी जी का भी वास नहीं होता है।

7. अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। आप घर के हर कोने में दीपक या छोटा सा बल्ब जलाकर रखें। जहां पर रोशनी होती है वहां से नकारात्मकता का नाश हो जाता है।