Site icon NamanBharat

बुधवार को कर लें ये आसान काम, खुल जाएगा आपका भाग्य, जीवन के सारे दु:ख हो जाएंगे दूर

इंसान अपने जीवन में हमेशा खुश रहना चाहता है इंसान यही चाहता है कि उसके जीवन में कभी भी किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न ना हो। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे परंतु सभी लोगों का जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत हो ऐसा संभव नहीं हो सकता। हर मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी खुशी मिलती है तो कभी दुखो का सामना करना पड़ता है।

कई बार ऐसा होता है कि जीवन में कुछ परेशानियां ऐसी होती हैं। जो पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती हैं। ऐसी स्थिति में आप ज्योतिषशास्त्र में बताए गए उपाय अपना सकते हैं। अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि जीवन की कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बुधवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

गणेश जी की पूजा करें

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है इसलिए इस दिन गणेश जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। अगर आप इनकी पूजा करेंगे तो इससे आपको अपने जीवन में विशेष लाभ मिलते हैं। आप बुधवार के दिन प्रातः काल स्नान करने के पश्चात गणेश जी की पूजा कीजिए। आप पूजा के दौरान उन्हें दूर्वा और लड्डू का भोग लगाना ना भूलें।

कौड़ियों का उपाय

आप बुधवार के दिन सात साबुत कौड़ियां लेकर उन्हें घर के पूजा स्थल में रख दीजिए। इसके पश्चात आप उनकी पूजा करके उन्हें लाल कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी में रख दीजिए। इससे धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं।

मूंग की दाल के इस उपाय से होगी बरकत

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार में बरकत बनी रहे तो इसके लिए मूंग की दाल का यह आसान उपाय कर सकते हैं। आप एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग और सात कौड़ियां एक साथ हरे कपड़े में बांध दीजिए। इसके बाद किसी मंदिर में जाकर इन्हें सीढ़ियों पर रखकर वापस आ जाएं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस उपाय को करते समय आपको कोई भी व्यक्ति ना देखें और जब आप इन्हें मंदिर की सीढ़ियों पर रख रहे हों तो वापस लौटते समय मुड़कर पीछे मत देखिए अन्यथा इस उपाय का प्रभाव नहीं होगा।

गाय को खिलाएं दाल

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग गाय को मां का दर्जा देते हैं। ऐसी मान्यता है कि गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। आप बुधवार के दिन गाय को मूंग की दाल खिलाएं। इसके लिए आप मूंग की दाल उबाल लीजिए और इसमें घी और शक्कर मिलाकर गाय को खिला दें। इस उपाय को करने से कर्जों से छुटकारा मिलता है।

किन्नरों को पैसों का दान करें

अगर व्यक्ति बुधवार के दिन जरूरतमंद लोगों को पैसों का दान करता है तो इससे उसको अपने जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आप बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ पैसे दान दें और उनसे ₹1 का सिक्का आशीर्वाद के रूप में ले लीजिए। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि किन्नरों से पैसे लेने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। आप सिक्का लेकर अपने पूजा के स्थान पर रख दीजिए और धूपबत्ती जलाएं। इसके बाद आप हरे कपड़े में लपेटकर धन रखने के स्थान पर रखें इससे धन की बरकत होती है।

Exit mobile version