कृष्ण जी को समर्पित होता है फाल्गुन, ये काम करने से जीवन में आएँगी खुशियां, सारी समस्याएं होंगी दूर

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन का महीना वर्ष का अंतिम महीना होता है। आपको बता दें कि 28 फरवरी से फाल्गुन मास का आरंभ हो गया है और यह 28 मार्च तक रहेगा। इसके बाद चैत्र का महीना शुरू हो जाएगा। बता दें कि इसी महीने से हिंदू नव वर्ष यानी विक्रमी संवत शुरू होता है। फाल्गुन का महीना बसंत के मौसम का होता है। इस समय प्रकृति एक अलग ही रूप में नजर आती है। फाल्गुन का महीना खुशियों का महीना है। यह महीना रंग और उल्लास का महीना माना जाता है।

आपको बता दें कि फाल्गुन का महीना भगवान श्री कृष्ण जी को समर्पित होता है। अगर इस महीने में भगवान कृष्ण जी की पूजा अर्चना की जाए तो इससे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप फाल्गुन के महीने में कुछ काम करते हैं तो अपने जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ कामों को करने से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। तो चलिए जानते हैं फाल्गुन महीने में कौन से काम करने चाहिए।

फाल्गुन माह में करें कृष्ण जी की आराधना

भगवान श्री कृष्ण जी को फाल्गुन माह समर्पित किया गया है। इसलिए इस महीने में भगवान कृष्ण जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। उनकी पूजा के दौरान उन्हें सुगंधित फूल चढ़ाएं। अगर किसी व्यक्ति को गुस्सा अधिक आता है तो ऐसी स्थिति में भगवान श्री कृष्ण जी को सुगंधित पुष्पों के साथ अबीर भी चढ़ाना चाहिए। इससे मन में प्रसन्नता का भाव बना रहता है। इस महीने में भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करने से इनकी कृपा बनी रहती है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

चंद्रदेव की करें पूजा

अगर हम पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देखें तो फाल्गुन माह में चंद्र देव का जन्म हुआ था। इसी वजह से फाल्गुन माह में चंद्र देव की पूजा करना और उन्हें अर्घ्य देना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप फाल्गुन महीने में चंद्र देव की पूजा और अर्घ्य देते हैं तो इससे मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण और महादेव की पूजा भी फाल्गुन महीने में करनी चाहिए। इससे जीवन में सब शुभ होता है।

चंदन का तिलक लगाएं

अक्सर देखा गया है कि इंसान किसी ना किसी वजह से मानसिक तनाव में रहता है या फिर किसी भी प्रकार का तनाव व्यक्ति को अंदर ही अंदर काफी परेशान करता है। अगर आपके साथ भी कुछ इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो रही है तो आप फाल्गुन माह में प्रतिदिन सुगंधित इत्र जल में मिलाकर स्नान करें और भगवान जी की पूजा करने के साथ चंदन का तिलक लगाएं।

रोजाना लक्ष्मी जी को लाल रंग के फूल करें अर्पित

अक्सर देखा गया है कि लोगों के जीवन में धन से संबंधित परेशानियां लगी रहती हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी घर में पैसों की तंगी दूर नहीं होती है। अगर आप भी आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में फाल्गुन महीने में धन की देवी माता लक्ष्मी जी को प्रतिदिन लाल रंग के फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी और जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होती हैं।