क्या आपसे बिल्कुल रूठ गई हैं मां लक्ष्मी तो शुक्रवार को करें ये उपाय, धन की देवी हो जाएँगी खुश

मां लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा जाता है। शुक्रवार का दिन इनकी पूजा आराधना का सबसे उत्तम दिन माना गया है। शुक्रवार के दिन लोग मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करके इनको प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें कि मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना इतना आसान नहीं है। यह किसी से भी इतनी जल्दी प्रसन्न नहीं होती हैं। अगर आपसे कोई भी छोटी सी गलती हो जाए तो यह तुरंत आपसे नाराज हो जाती हैं। यही वजह है कि कई बार इंसान अपने जीवन में खूब मेहनत करता है और पूजा-पाठ करने के बावजूद भी उसके जीवन में धन की परेशानी लगी रहती है।

अगर आप मां लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते हैं और घर में सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ गलतियों को करने से बचना होगा और इसके अलावा शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करके आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर सकते हैं।

इन गलतियों से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

  • जिस घर के अंदर गंदगी होती है वहां पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी कभी वास नहीं करती हैं इसलिए आप अपने घर की सुबह शाम साफ सफाई कीजिए। सूर्यास्त के बाद साफ सफाई नहीं करना चाहिए उससे पहले ही साफ सफाई करें। खासकर घर के मुख्य द्वार पर गंदगी मत रहने दीजिए। रात के समय भोजन करने के पश्चात झूठे बर्तन धो कर ही सोए।
  • अगर कोई व्यक्ति जाने अनजाने में नोट गिनते वक्त उंगली पर थूक लगाकर उसे गिनता है तो आपकी इस भूल की वजह से माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं क्योंकि यह मां लक्ष्मी जी का अनादर होता है। इसके अलावा अगर गलती से हाथ से नोट या सिक्का जमीन पर गिर जाता है तो उसको उठाकर माथे पर जरूर लगाएं।
  • अनाज का अनादर भूल कर भी मत कीजिए, जितनी भूख है उतना ही भोजन लें, आप भोजन को बर्बाद ना करें और ना ही जरूरत से ज्यादा भोजन लेकर आप उसे कूड़ेदान में फेंके अन्यथा इसकी वजह से माता लक्ष्मी जी आप से रूठ सकती हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करें यह उपाय

  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। उसके बाद आप पूजा घर में गाय के घी का दीपक जलाएं और शाम के समय आप अपने घर के मुख्य द्वार पर भी गाय के घी का एक दीपक जरूर जला दीजिए। इस उपाय को करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि शंख, आंवले और सफेद वस्तुओं में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास होता है इसलिए आप अपने घर में शंख और आंवला हमेशा रखिए। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा करने के दौरान आप उनको खीर या सफेद बर्फी का भोग लगाएं और स्वयं भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कीजिए। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
  • अगर आप अपने सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा करने के पश्चात उनके बीज मंत्र “ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।” का जाप कीजिए।