सोमवार के इन उपायों से जीवन के कष्ट होंगे दूर, मिलेगी भगवान शिव की कृपा

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। सोमवार के दिन भक्त भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा की जाए तो इससे जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सोमवार के दिन अगर कुछ उपाय किए जाए तो इससे जीवन की बहुत सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आपको बता दें कि सोमवार को भगवान शिव के अलावा चंद्र ग्रह के उपाय करना बहुत ही कारगर माना जाता है। चंद्र ग्रह का संबंध सफेद वस्तुओं से होता है और यह हमारे शरीर में मन और जल का प्रतिनिधित्व करता है।

अगर आप सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा और आराधना के साथ चंद्र ग्रह से जुड़े हुए उपाय करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। सोमवार के दिन अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए भी कुछ लोग शिव और पार्वती जी की पूजा करते हैं और वह उनका व्रत रखते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सोमवार के कुछ विशेष उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

शिवलिंग की पूजा इन वस्तुओं से करें

अगर आप भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिव जी के जलाभिषेक के दौरान आप जल में कुछ तिल मिलाकर 11 बेलपत्र के साथ अर्पित करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर मिश्री अर्पित करने के बाद जल अर्पित करना चाहिए, इस तरह से की गई पूजा ही आपकी विधि पूर्ण मानी जाती है और आपको अपनी पूजा का पूरा फल मिलता है।

सोमवार को इन चीजों का करें सेवन

अगर आप चंद्र ग्रह से शुभ प्रभाव प्राप्त चाहते हैं तो इसके लिए आप सोमवार के दिन सभी प्रकार के सफेद खाद्य पदार्थ जैसे दूध और दूध से बनी हुई चीजें, सफेद तिल, अखरोट, मिश्री, बर्फी, चावल जैसी चीज़ों का प्रयोग अधिक से अधिक कीजिए, इससे चंद्र ग्रह का बुरा प्रभाव दूर होता है।

खीर बनाकर दान करें

शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना लाभदायक माना जाता है। आप सोमवार के दिन खीर बनाकर गरीब लोगों में बांटे।

मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं

भगवान शिव की कृपा पाने के साथ-साथ चंद्र ग्रह की शांति के लिए आप सोमवार के दिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन, यश, वैभव और कीर्ति में वृद्धि होती है। भगवान शिव की कृपा के साथ-साथ धन की प्राप्ति होती है।

गौ माता का आशीर्वाद पाने के लिए

हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि गाय में कई करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर सोमवार के दिन सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाया जाए तो इससे जीवन के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। शास्त्रों पुराणों में गौ माता को काफी महात्मय बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जिस स्थान पर गाय बैठती है, वह स्थान और वह घर सर्वदा के लिए पवित्र हो जाता है।