शनिवार को करें ये अचूक उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न, दूर होंगी सारी परेशानियां

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो शनि देव को न्यायधीश की उपाधि दी गई है। यह मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति नियमानुसार शनिदेव की पूजा और व्रत करता है, उसके ऊपर इनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। ऐसा बताया जाता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से नाराज हो जाएं तो उस व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं, परंतु जिस व्यक्ति से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, उस व्यक्ति की तकदीर ही बदल जाती है। व्यक्ति को अपने जीवन में सभी प्रकार की खुशियां मिलती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ अचूक उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप इन उपायों को करते हैं तो शनि देव प्रसन्न होंगे और आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर करेंगे।

शनिदेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

सरसों के तेल में चेहरा देखें

शनिवार के दिन आप स्नान करने के पश्चात एक कटोरी में सरसों का तेल लीजिए और उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद आप उस तेल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

हाथ में लोहे का छल्ला धारण करें

आप शुक्रवार के दिन एक लोहे का छल्ला लेकर आएं, परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह छल्ला आग में तपा कर ना बनाया गया हो। उस छल्ले को रात में सरसों के तेल में डुबोकर रख दीजिए, फिर शनिवार की सुबह उठकर “ऊं शं शनैश्चराय नम:” मंत्र का जाप करने के पश्चात छल्ले को आप अपनी उंगली में धारण कर लीजिए।

हनुमान चालीसा का पाठ

कई बार देखा गया है कि व्यक्ति अपने जीवन में खूब मेहनत करता है ताकि उसको सफलता प्राप्त हो परंतु कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आपके साथ भी कुछ इस प्रकार की परिस्थिति चल रही है तो आप किसी हनुमान मंदिर में जाएं और आपको अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग ले जाना होगा। इसके बाद आप मंदिर में पहुंचकर नींबू के ऊपर चार लौंग लगा दीजिए, उसके पश्चात हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ करने के बाद आप हनुमान जी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना कीजिए और नींबू को लेकर कार्य प्रारंभ कर दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें

अगर आप शनिदेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठ जाएं और पीपल के पेड़ पर जल अर्पित कीजिए। जल अर्पित करने के दौरान आप “ओम शं शनिश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। उसके बाद पीपल के पेड़ को छूकर प्रणाम करने के पश्चात इसकी सात परिक्रमा कीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शनिवार के दिन आप एक बार ही भोजन करें और 7 बार शनि मंत्र को दोहराएं।