शरद पूर्णिमा पर इन उपायों को करने से घर में होगा लक्ष्मी जी का वास, दूर हो जाएगी पैसों की तंगी

हिंदी पंचांग के अनुसार देखा जाए तो शरद पूर्णिमा हर वर्ष आश्विन मास में आती है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा या आश्विन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस बार 30 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। वर्ष भर में आने वाली सभी पूर्णिमाओ में से शरद पूर्णिमा बेहद खास होती है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो इस बात का उल्लेख किया गया है कि इस रात को चांद की खूबसूरती को देखने के लिए देवता गण स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी जी भी रात को पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आती हैं।

शरद पूर्णिमा की रात को चांद से अमृत निकलता है। यह दिन माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन माना जाता है। आज हम आपको शरद पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन उपायों को करके आप माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर सकते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

शरद पूर्णिमा को करें यह उपाय

  • शरद पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी जी का स्वागत करने के लिए पूर्णिमा वाले दिन प्रातः काल स्नान कर लीजिए और तुलसी का भोग दीपक और जल अवश्य अर्पित करें। अगर आप यह साधारण सा उपाय करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होंगी, इसके अतिरिक्त शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • शरद पूर्णिमा की सुबह माता लक्ष्मी जी की पूजा के दौरान आप सुपारी जरूर अर्पित कीजिए। पूजा के पश्चात आप सुपारी पर लाल धागा लपेट कर उसका अक्षत, कुमकुम, फूल आदि से पूजा करके तिजोरी में रखें। इससे जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी।

  • शरद पूर्णिमा पर अगर आप सुख-समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए खीर जरूर बनाएं और इस खीर को चांद की रोशनी में पूरी रात खुले आसमान में रख दीजिए। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा पर चांद की किरणें अमृत बरसाती हैं। अगर आप रात भर खीर को चांद की रोशनी में रखते हैं तो इससे अमृत का अंश भी मिल जाता है। शरद पूर्णिमा की रात को जागरण करें, इससे आपको धन लाभ, आर्थिक सम्पन्नता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
  • शरद पूर्णिमा की रात को खुले आसमान के नीचे रखी हुए खीर को प्रसाद में ग्रहण करें।
  • अगर आप शरद पूर्णिमा को रात भर जागते हैं तो बिना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का नाम लिए ना सोएं।
  • शरद पूर्णिमा के दिन आप लक्ष्मी जी की पूजा अवश्य कीजिए, इससे आपको अपने सभी कर्जो से छुटकारा प्राप्त होगा।
  • अगर आप अपने सभी कार्य सिद्ध करना चाहते हैं तो शरद पूर्णिमा की रात्रि को श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। आप भगवान कृष्ण का मधुराष्टकं का पाठ ईष्ट कार्यों को सिद्ध करने के लिए कर सकते हैं।
  • शरद पूर्णिमा की रात्रि को जब चारों तरफ चांद की रोशनी बिखरती हुई नजर आती है, तब आप उस दौरान माता लक्ष्मी जी की पूजा जरूर करें, इससे आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी।