Site icon NamanBharat

आज विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय, होगी शुभ फल की प्राप्ति, जीवन की परेशानियां होंगी दूर

भगवान गणेश जी को चतुर्थी तिथि अति प्रिय है। हर महीने दो चतुर्थी तिथि आती है। अमावस्या के पश्चात शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार 16 जनवरी 2021, शनिवार के दिन विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। लोग विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश जी की पूजा करके इनकी कृपा प्राप्त करते हैं। जो व्यक्ति इस दिन अपने सच्चे मन से भगवान गणेश जी की पूजा और व्रत करता है उसके परिवार पर भगवान की कृपा बनी रहती है और गणेश जी जीवन के सारे दु:ख दूर करते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि विनायक चतुर्थी के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल मिलते हैं। विनायक चतुर्थी के इन उपायों को करने से जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं और गणेश जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी।

शुभ फल प्राप्ति हेतु विनायक चतुर्थी पर करें ये उपाय

1. विनायक चतुर्थी के दिन यदि आप भगवान गणेश जी को शतावरी अर्पित करते हैं तो इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इस उपाय को करने से मन की सभी चिंता दूर हो जाएगी।

2. विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को गेंदे के फूल अर्पित करें। इससे गृह क्लेश खत्म हो जाते हैं। अगर आप गेंदे के फूल की माला अपने घर के मुख्य द्वार पर बांधते हैं तो इससे घर में शांति बनी रहती है।

3. विनायक चतुर्थी के दिन आप विघ्नहर्ता गणेश जी को चौकोर चांदी का टुकड़ा अर्पित कीजिए। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे संपत्ति को लेकर अगर किसी भी प्रकार का विवाद चल रहा है तो वह दूर होता है।

4. विनायक चतुर्थी के दिन अगर आप भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान मंत्र “ऊं गं गणपतये नम:” का 108 बार जाप करते हैं तो इससे विद्यार्जन में उत्पन्न हो रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

5. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हमेशा प्रेम बना रहे और प्रेम जीवन में आपको सफलता हासिल हो तो विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी को पांच इलायची और 5 लौंग अर्पित कीजिए।

6. अगर आप विनायक चतुर्थी पर आठ मुखी रुद्राक्ष गणेश जी को अर्पित करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में आर्थिक उन्नति मिलती है।

7. यदि किसी के वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं तो ऐसी स्थिति में किसी भी गणेश मंदिर में जाकर हरे रंग के कपड़े अर्पित कीजिए। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर होती है।

8. कई बार देखा गया है कि लोगों को अपने काम-धंधे या व्यापार में किसी ना किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आप अपने कार्य क्षेत्र में गणेश जी की प्रतिमा लगाएं। इससे व्यापार की सभी समस्याएं दूर होती हैं और व्यापार में तरक्की भी मिलती है।

उपरोक्त आपको विनायक चतुर्थी पर किन उपायों से शुभ फल की प्राप्ति की जा सकती है इसके बारे में जानकारी दी गई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगर यह उपाय व्यक्ति करता है तो इसे भगवान गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन के सभी परेशानियां दूर होती हैं और भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप इस लेख को अन्य लोगों में भी शेयर कर सकते हैं।

Exit mobile version