होलिका की राख से करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल, बुरा समय होगा खत्म

इस बार 29 मार्च 2021 को होली का त्यौहार मनाया जाएगा और 28 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। आपको बता दें कि हर वर्ष होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन आता है और अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो होली की रात को सिद्धि की रात कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय के दौरान योग-योगनियाँ जागृत रहती हैं इसलिए अगर साधना की जाए तो इसका फल तुरंत मिलता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से होलिका दहन के बाद उसकी राख के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको करने से आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी।

बुरे वक्त से छुटकारा पाने के लिए

इंसान के जीवन में कभी न कभी बुरा वक्त जरूर आता है। कई बार बुरा वक्त जल्दी से चला जाता है तो कई बार बुरा वक्त पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेता है। अगर आप अपने बुरे वक्त से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका दहन की राख में थोड़ी सी राई और नमक मिलाकर उसको किसी साफ बर्तन में रख दीजिए। इस उपाय को करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। इसके साथ ही ऐसी मान्यता है कि इससे बुरा वक्त भी ख़त्म हो जाता है।

आर्थिक समस्याएं दूर करने के लिए

वर्तमान समय में ज्यादातर सभी लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लाख कोशिश करने के बावजूद भी व्यक्ति को अपनी इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिल पाता है। अगर आप आर्थिक संबंधित समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए होलिका की राख को लाकर पूरे घर में छिड़क दीजिए। इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे वास्तु दोष भी खत्म होता है। अगर आप यह उपाय करते हैं तो ऐसी मान्यता है कि इससे गृह कलह और आर्थिक बाधाएं दूर हो जाती हैं।

फंसा हुआ धन वापस पाने के लिए

अगर किसी व्यक्ति का धन कहीं फंसा हुआ है लाख कोशिश करने के बावजूद भी आपको अपना पैसा नहीं मिल पा रहा है, तो ऐसी स्थिति में यह उपाय आपकी मदद कर सकता है। आप होलिका जलने वाले स्थान पर अनार की लकड़ी से उसका नाम लिखकर होलिका माता से अपने धन वापसी का निवेदन कीजिए। इसके पश्चात उसके नाम पर हरा और संतरी गुलाल छिड़क दीजिए। ऐसी मान्यता है कि यह उपाय करने से फंसा हुआ धन जल्दी वापस मिलने की संभावना रहती है।

स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर करने के लिए

अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से परेशान रहता है। दवाई-इलाज कराने के बावजूद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ रहा है तो ऐसी स्थिति में आप इस उपाय को अपना सकते हैं। होलिका की रात सरसों के दाने को पीसकर उसमें हल्दी, दही, शहद, मिलाकर उबटन तैयार कर लीजिए और उबटन को शरीर पर मले। इसके बाद जो शरीर से मैल निकलेगा उसको आप होलिका की आग में डाल दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शरीर निरोग होता है। इस उपाय से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।