सुबह बिस्तर छोड़ते ही पहले करें ये काम, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अक्सर देखा गया है कि मनुष्य के जीवन में किसी ना किसी वजह से परेशानी लगी ही रहती है। मनुष्य अपने जीवन की सारी परेशानियों को दूर करने की हर संभव कोशिश करता है परंतु उसको सफलता नहीं मिल पाती है। वैसे देखा जाए तो घर के बड़े बुजुर्ग हमेशा कुछ ना कुछ हमें सिखाते रहते हैं जिससे जीवन में कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो। जब इंसान की कुंडली में किसी प्रकार का दोष और दुर्भाग्य उत्पन्न होता है तो ऐसी स्थिति में ज्योतिष में बताए गए उपायों की मदद लेता है ताकि कुंडली में सभी ग्रह शांत हो सके। शास्त्रों में ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं जिनको अगर व्यक्ति पूरा करता है तो उसका दिन बहुत बेहतरीन व्यतीत होता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिनको अगर आप करते हैं तो इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं बल्कि धन लाभ के साथ-साथ भाग्य के दरवाजे भी खुल सकते हैं। अगर आप सुबह के समय बिस्तर छोड़ने के बाद सबसे पहले कुछ काम करते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सुबह उठकर सबसे पहले करें यह काम

दोनों हथेलियों के दर्शन करें

शास्त्रों के मुताबिक, मनुष्य को सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को एक साथ जोड़ कर दर्शन करना चाहिए। आप अपनी हथेलियों को देखते हुए मंत्र “कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।, करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥” का जाप करें। ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा।

जमीन पर पैर रखने से पहले करें यह काम

जब आप सुबह सो कर उठ रहे हैं और बिस्तर छोड़ कर जमीन पर पैर रख रहे हैं तो सबसे पहले आप पृथ्वी माता से क्षमा मांगे। शास्त्रों के अनुसार, पृथ्वी को हमारी माता बताया गया है, जो हम सभी का बोझ उठाती है। अगर आप पृथ्वी माता से क्षमा मांगेंगे तो सभी प्रकार के दोष दूर हो जाएंगे और शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

सुबह रोजाना स्नान करें

शास्त्रों के अनुसार रोजाना स्नान जरूर करना चाहिए। स्नान करते समय सभी तीर्थ स्थलों और पवित्र नदियों का नाम का जाप जरूर कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सभी तीर्थों का पुण्य प्राप्त होता है। अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर उससे स्नान करते हैं तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है।

सूर्य को जल अर्पित करें

जब आप सुबह के समय स्नान कर लें तब उसके पश्चात आप एक तांबे का पात्र लीजिए और उसमें जल भरकर सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। अगर आप इस प्रकार से अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो इससे आपकी आत्मा और मन को ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत बनती है। ऐसा करने से मान-सम्मान के साथ आर्थिक वृद्धि भी होती है।

तुलसी को जल अर्पित करें

जब आप सूर्य देवता को जल अर्पित कर लें तब उसके पश्चात आप तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना ना भूलें और घर के मंदिर में पूजा-पाठ जरूर कीजिए। अगर आप गाय को भी रोटी खिलाते हैं तो इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ऐसा करने से जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।