शनिवार को जरूर करें ये काम, शनिदेव हो जाएंगे खुश, शनिदोष से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि शनि ग्रह सभी ग्रहों में से कठोर ग्रह है। शनि न्याय के अधिपति देव हैं और यह हर मनुष्य को उनके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। आजकल के समय में शनि देव का नाम लेते ही लोग भयभीत हो जाते हैं। लोगों के मन में शनि देव का डर इस कदर बैठ जाता है कि वह शनि की बुरी दृष्टि से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं।

लोगों को यह लगता है कि शनिदेव हमेशा बुरा और अशुभ फल ही प्रदान करते हैं परंतु आपका यह सोचना बिल्कुल गलत है। जी हां, क्योंकि मनुष्य जैसे काम करता है उसी के अनुसार शनि देव फल देते हैं। इसी वजह से शनि देव को न्यायधीश की उपाधि मिली है। शनि देव न्याय के देवता है।

अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाएं तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर शनिदेव की कृपा किसी व्यक्ति पर हो जाए तो उसे रंग से राजा भी बना देते हैं। इसी वजह से शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन माना गया है।

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अगर शनि देव के अशुभ प्रभाव या शनि दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन शनि देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। अगर व्यक्ति शनिवार के दिन महाबली हनुमान जी की पूजा करता है तो उसको अधिक लाभ प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग हनुमानजी की पूजा करते हैं उसको शनिदेव परेशान नहीं करते हैं।

शनिवार को करें ये उपाय

1- आप शनिवार के दिन प्रातः काल उठकर स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात हनुमान जी के मंत्र “ॐ हं हनुमंतये नमः” का जाप कीजिए अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो इससे शत्रुओं का नाश होता है। इतना ही नहीं बल्कि आपके जीवन के सभी प्रकार के संकट दूर भी होंगे।

2. शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन एक से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के ऊपर उनकी कृपा बनी रहती है। इसके अलावा शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।

3. अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला अर्पित कीजिए। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि सभी तरह की दिक्कतें भी दूर होंगी। ऐसा माना जाता है कि अगर हनुमान जी को चोला अर्पित किया जाए तो शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो वह भी दूर होता है।

4. आप शनिवार के दिन पूजा करने के पश्चात हनुमान जी को भोग जरूर लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर बजरंगबली को बूंदी के लड्डू या बूंदी अर्पित किया जाए तो इसे सभी ग्रह बाधाओं का नाश हो जाता है। आप बेसन के लड्डू भी हनुमान जी को चढ़ा सकते हैं।