Site icon NamanBharat

शादी के बाद नई-नवेली दुल्हनें Google पर सबसे ज्यादा क्या करती हैं सर्च? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मौजूदा समय में जब भी हमें किसी भी सवाल का जवाब ढूंढना हो तो हम सीधा गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं। मौजूदा समय में मानो सभी की जिंदगी गूगल के बिना अधूरी है। इंटरनेट के इस जमाने में सभी लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं। जब भी हमें किसी चीज के बारे में मालूम नहीं होता है, तो हम तुरंत गूगल सर्च करते हैं और पल भर में हमारी सारी जानकारियां हमें प्राप्त हो जाती हैं।

वैसे देखा जाए तो सर्च इंजन गूगल ने हमारे जीवन को काफी सरल बना दिया है। जीवन की कई समस्याओं को गूगल हमें चुटकियों में हल कर देता है। इसी वजह से कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि आज के जमाने में गूगल के बिना जिंदगी अधूरी है। आए दिन हम सभी गूगल पर अपने निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों या फिर सवालों के जवाब मांगते रहते हैं और गूगल भी आपको कभी निराश नहीं करता है।

लेकिन इसी बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शादी के बाद नई-नवेली दुल्हन गूगल पर क्या सर्च करती हैं? यह जानकर विशेषतौर पर पुरुषों को काफी हैरानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

पति को खुश कैसे रखें?

जब किसी लड़की की शादी हो जाती है तो शादी के बाद वह अपने पिता का घर छोड़कर अपने पति के घर चली जाती हैं। शादी के बाद एक लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है और उसके जीवन में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। ऐसी स्थिति में शादी के बाद एक लड़की हमेशा यही चाहती है कि उनका पति उनसे हमेशा खुश रहे। नई-नवेली दुल्हन अपने पति की पसंद और नापसंद का अच्छे से ख्याल रखना चाहती है। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पति को कैसे खुश रखा जाए? इस बारे में बड़ी संख्या में नई-नवेली दुल्हन गूगल पर सर्च करती हैं।

पति का दिल जीतना

शादी होने के बाद लड़कियों के दिमाग में यही रहता है कि आखिर पति का दिल कैसे जीता जा सकता है। पति से किस तरह बेहतर तालमेल बन सकते हैं ताकि वह आपके करीब रहें। पार्टनर से अच्छे संबंधों के लिए महिलाएं अपने पति का दिल जीतने की कोशिश करती हैं। नई-नवेली दुल्हन इस बात को गूगल पर सर्च करती हैं कि वह अपने पति का दिल कैसे जीत सकती हैं।

पति को कैसे करें आकर्षित

शादी के बाद लड़कियां यही चाहती हैं कि उनके पति हमेशा आकर्षित रहें। अध्ययनों से यह खुलासा हुआ है कि विवाहित लड़कियां अपने पति के लिए आकर्षक दिखने के लिए गूगल पर काफी सर्च करती हैं।

ससुराल के लोगों को कैसे करें खुश?

रिसर्च में यह खुलासा हुआ है कि नई-नवेली दुल्हन गूगल पर यह खूब सर्च करती हैं कि ससुराल के सदस्यों को कैसे खुश करें? परिवार वालों के लिए स्वादिष्ट खाना बनाने से लेकर कई तरह उनकी जरूरतों का ख्याल रखने से वह खुश रहते हैं।

परिवार की जिम्मेदारी

जब एक लड़की की शादी हो जाती है तब उसके बाद घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ जाती है। ऐसी स्थिति में परिवार की जिम्मेदारी संभालना उसके लिए काफी मुश्किल साबित होता है। रिपोर्ट में यह पता चला है कि दुल्हनें इस काम में कई बार गूगल पर सर्च करती हैं कि परिवार की जिम्मेदारी किस तरह संभाली जा सकती है।

 

 

 

 

Exit mobile version