कुत्ते ने दिव्यांग मालिक की व्हीलचेयर को धक्का मारकर पार करवाई सड़क, वायरल हुआ दिल छू लेने वाला Video

कुत्ता बहुत ही वफादार सेवक और सच्चा दोस्त होता है। वैसे तो पालतू जानवर बहुत सारे हैं परंतु उनमें से कुत्ता खास और अनूठा होता है। कुत्ता ही एक ऐसा जानवर होता है, जो समय पड़ने पर अपने मालिक के लिए अपनी जान तक दे सकता है। यह मनुष्य द्वारा सबसे पहले पालतू बनाया जाने वाला जानवर माना जाता है। कुत्तों का इंसानों के साथ एक बहुत खूबसूरत और बेहतरीन रिश्ता होता है।

इंसान की मदद के लिए एक बार इंसान ही मना कर सकता है, लेकिन कुत्ते कभी भी अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ते हैं। जिस प्रकार से इंसान कुत्तों से प्यार करते हैं और उनकी देखभाल करते हैं, ठीक उसी तरह से कुत्ते भी इंसानों के प्रति संवेदनाएं रखते हैं और उनकी मदद करते हैं। कुत्ते हमेशा से ही बेस्ट होते हैं और हर बार कुछ ऐसा कर जाते हैं कि जिसको देखकर उन पर और ज्यादा प्यार आ जाता है।

कुछ कुत्ते हमेशा से ही इंसान के सुख-दुख के साथी रहे हैं। चाहे इंसान कितने भी मुश्किल परिस्थिति का सामना क्यों ना कर रहा हो, परंतु कुत्ते कभी भी बुरे समय में अपने मालिक का साथ नहीं छोड़ते हैं बल्कि उसकी मदद करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर जानवर का इंसान के प्रति और इंसान का जानवर के प्रति प्यार और मदद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

इसी बीच एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुत्ता एक दिव्यांग शख्स की मदद करते हुए दिखाई दे रहा है।

कुत्ते ने दिव्यांग मालिक को पार करवाई सड़क

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार से कुत्ता एक विकलांग व्यक्ति का साथी बना हुआ है। दिव्यांग व्हीलचेयर पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और कुत्ता उसकी व्हीलचेयर को पीछे से धक्का मार कर सड़क पार कर आ रहा है। कुत्ते और इंसान के बीच इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता पीछे से व्हीलचेयर को धक्का देते हुए सड़क पार करवा रहा है। वह सड़क के किनारे लाकर उन्हें रोक देता है और फिर जैसे ही कारें रुकती हैं फिर उन्हें वैसे ही पीछे से धक्का देते हुए पार करवा देता है। आसपास के लोग भी देखते रह जाते हैं। जब लोगों ने इस कुत्ते का और उसके मालिक का यह प्यारा वीडियो देखा तो उन्हें यह वीडियो बहुत पसंद आया। लोग इस पर प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ViralHog (@viralhog)

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर वायरल हॉग (Viral Hog) नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। यह खूबसूरत वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ता अपने मालिक का बहुत ही वफादार दिखाई पड़ रहा है। वह अपने विकलांग मालिक का पूरा ध्यान रख रहा है। इस वीडियो को हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। कई यूजर्स ऐसे हैं जो कुत्ते की वफादारी की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।