तो इस कारण कुत्ते करते हैं चलती गाड़ियों का पीछा,ये है असली वजह

अक्सर ही आप जब किसी वाहन में होते हैं जैसे के कार, स्कूटर्स या बाइक्स में तो आपने ऐसे वक्त का सामना तो जरूर ही से किया होगा जब रास्तों पर बैठे कुत्तों का ध्यान अचानक आप पर पड़ जाता है| ऐसे में वो कुत्ते आपके उपर भौकने लगते है या कभी कभी तो वो तेजी से आपके पीछे भी आने लगते हैं| इतना ही नही कभी कभी तो ऐसा भी देखा गया है के कुत्ते सोने की स्थिति में होते हैं लेकिन अचानक से उठते हैं और भौकने और दौड़ाने लगते है| उनमे आक्रोश इतन के गाडी के मिल जाने पर नजाने वो उसके साथ क्या कर दें|

आज हम आपको इसी कारण के बार में विस्तृत तौर पर बताने जा रहे हैं के आखिर ऐसा क्यों होता है| कुत्तों को आपके पीछे आने से आखिर ऐसा क्या मिलता है जो वो अचानक से भी आपका पीछा करने लगते हैं भले आपने कभी उनका कुछ बुरा न किया हो|

अगर आप इन्टरनेट यूजर हैं तो आपने Quora के बारे में तो जरूर सुना होगा| ये एक डिस्कशन फोरम जैसा हा जहा तरह तरह की बातों और सवालों पर लोग अपनी अपनी राय देते नजर आते हैं| ऐसे में इस फोरम पर जब यह सवाल रखा गया तो कई लोगों की राय से कुछ बातें सामने आई है|

अक्सर आपने ऐसा देखा होगा जब आप अपनी गाड़ी किसी दुसरे मोहल्ले में लेकर जाते हैं या किसी दुसरे मोहल्ले की गाडी आपके इलाके में आती है तो कुटी अधिक भौकते हैं| ऐसा इसलिए क्योंकि टायर पर इन्हें टॉयलेट की अलग महक आती है| अक्सर कुत्ते अपना इलाका दिखाने के लिए गाड़ियों की टायर पर टॉयलेट करते हैं लेकिन जब किसी दुसरे इलाके की गाडी आती है तो उसमे अपनी टॉयलेट की महक न पाकर वो ऐसा करते हैं|

बात समझाने के लिए अगर हम एक उदाहरन लें तो हम अपनी बात कुछ ऐसे रख सकते हैं| मानिए के आपका घर बी इलाके में है जहा का एक कुत्ता आपके टायर पर टॉयलेट पर टॉयलेट करके अपना कब्जा दिखाने के लिए गाडी पर निशान बनता है| लेकिन फिर आप अपने ऑफिस जाते हैं जिसकी लोकेशन दूसरी है जिसे हम A मान लेते हैं| ऐसे में जब आप घर से ऑफिस जाते हैं तो ऑफिस की एरिया के कुत्ते आपका पीछा करने और भौकने लगते हैं| ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है के किसी दुसरे एरिया की गाड़ी हमारे क्षेत्र में क्यों आ रही है|

इसके साथ ही इसका एक मुख्य कारण और है के वो किसी भी चलती चीज़ की तरफ काफी तेजी से आकर्षित होते हैं| जैसे के हम कोई गेंद, डिस्क और लकड़ी फेंकते हैं तो कुत्ते उसे पकड़ कर ले आते हैं| ऐसा ही तेज गाड़ी को देख कर भी उनके साथ होता है और उसे वो पकड़ने की कोशिश करते हैं|

साथ ही अक्सर हम उन्हें देखर रफ्तार तेज भी कर देते हैं जिससे वो हमारा तेजी से पीछा करते हैं| इससे उन्हें लगता है के उनका दबदबा बन रहा है और हम उनसे डर कर भागने की कोशिश कर रहे हैं|

तो ये थे कुछ मुख्य कारण जिसके कारण कुत्ते हमारी गाड़ियों का काफी आक्रोश में और तेजी से पीछा करते हैं|