रविवार के इन उपायों को करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि, भगवान सूर्य होते हैं प्रसन्न

हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी भगवान से संबंधित होता है। ऐसा माना जाता है कि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देवता की विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाती है। जो व्यक्ति इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करता है उसको अपने जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन सूर्य की पूजा करना बहुत ज्यादा शुभ माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन विधि-विधान पूर्वक भगवान सूर्य की पूजा करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं और सूर्य देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा अगर रविवार के दिन कुछ उपाय किए जाए तो इससे सूर्यदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन की जो भी परेशानियां हैं वह दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रविवार के इन उपायों के बारे में।

रविवार को करें यह उपाय

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए

अगर आप सूर्य देवता की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ जरूर कीजिए, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। ऐसी मान्यता है कि इस स्त्रोत का पाठ करने से सूर्य भगवान बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि घर के अंदर बरकत होती है।

पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन सूर्य ढल जाने के पश्चात आप चार मुंह वाला दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न भी होंगी और धन लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।

दान करें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर जीवन में लाख कोशिश करने के बावजूद भी धन कमाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो ऐसे में रविवार के दिन तांबा और गेहूं का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन से संबंधित सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके अलावा तांबा और गेहूं का दान करने से बीमारियों का खतरा भी दूर होता है।

करें दूध का यह उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति हो तो इसके लिए रविवार की रात को सोने से पहले अपने सिरहाने एक गिलास गाय का दूध रखकर सो जाएँ और अगली सुबह उठकर उस दूध का सेवन कर लीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल मिलने लगते हैं।

चींटियों को शक्कर खिलाएं

रविवार के दिन आप चींटियों को शक्कर जरूर खिलाएं। इससे आपको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है।

माथे पर लगाएं तिलक

ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि रविवार के दिन घर के सभी लोगों के माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।