शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, अन्यथा इससे हो सकता है धन का नाश

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो सप्ताह का हर दिन अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है, कुछ दिन ऐसे होते हैं जिसमें कुछ काम करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी का दिन माना गया है। इस दिन भक्त माता लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए इनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन कुछ विशेष कार्य को करने की मनाही होती है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी होगी।

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन बताया गया है। अगर इस दिन विधि-विधान पूर्वक लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा व्यक्ति को प्राप्त होती है। बहुत से लोग हैं जो शुक्रवार के दिन का व्रत रखते हैं परंतु इस दिन कुछ काम ऐसे हैं जिनको आप भूल कर भी मत कीजिए अन्यथा इसके इसके कारण धन का नाश होने की संभावना अधिक रहती है। तो चलिए जानते हैं आखिर शुक्रवार के दिन कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

शुक्रवार को यह काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए

शुक्रवार के दिन उधार लेन-देन मत कीजिए

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है। इसलिए शुक्रवार को आप पैसों का उधार लेन-देन ना करें क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर शुक्रवार के दिन व्यक्ति पैसों का उधार लेन-देन करता है तो इसके कारण धन की देवी माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं, जिसकी वजह से जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना अधिक रहती है।

शुक्रवार को इनका अपमान ना करें

शुक्रवार के दिन आप भूल कर भी कन्या, महिला और किन्नरों का अपमान मत कीजिए। वैसे देखा जाए तो इन सभी का किसी भी दिन अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि यह ठीक नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर इनका अपमान किया जाए तो इसके कारण माता लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है, जिसके कारण धन की हानि होने की संभावना रहती है।

शुक्रवार के दिन किसी को ना दें चीनी

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी को समर्पित है, इसके अलावा ये दिन शुक्र ग्रह का भी माना जाता है इसलिए शुक्रवार के दिन आप किसी को भी चीनी मत दीजिए क्योंकि जो व्यक्ति ऐसा करता है उसकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है. जिसका प्रभाव जीवन में सुख-समृद्धि पर पड़ता है /शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए आप इस बात का ध्यान रखें।

शुक्रवार को खट्टी चीजों का सेवन ना करें

आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के अलावा मां संतोषी का भी होता है। इस दिन लोग मां संतोषी का व्रत करते हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन खट्टी चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा मां संतोषी नाराज हो जाएंगी। जिसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना रहती है।