धनतेरस पर इन 5 चीजों का करें दान, हो जाएंगे मालामाल, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

दीपावली का त्यौहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा लेकिन इससे एक दिन पहले धनतेरस का पर्व आता है। धनतेरस के दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं परंतु धनतेरस पर ना केवल खरीदने की परंपरा है बल्कि इस दिन दान करने की भी परंपरा रही है। ऐसा माना जाता है कि अगर धनतेरस वाले दिन कुछ चीजों का दान किया जाए तो इसे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है, इतना ही नहीं बल्कि जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा भी मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज हम आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनको अगर आप धनतेरस पर दान करते हैं तो इससे आप मालामाल हो सकते हैं।

वस्त्र दान

अगर आप धनतेरस वाले दिन वस्त्र दान करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी जी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और उनके आशीर्वाद से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसलिए सबसे पहले आप वस्त्र दान जरूर कीजिए। धनतेरस वाले दिन आप किसी भी जरूरतमंद निर्धन व्यक्ति को कपड़ों का दान कर सकते हैं। अगर आप लाल और पीले रंग के कपड़ों का दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी।

अन्न दान

अगर आप धनतेरस वाले दिन किसी भी गरीब व्यक्ति को घर पर बुलाकर आदर सत्कार के साथ उसको भोजन कराते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी अत्यंत प्रसन्न होती हैं। आप भोजन में पूरी और चावल की खीर विशेष रूप से शामिल जरूर करें। भोजन कराने के पश्चात आप गरीब निर्धन व्यक्ति को दक्षिणा के रूप में कुछ पैसे या फिर अन्य चीजें भी दे सकते हैं। अगर आप किसी को अपने घर पर बुलाकर भोजन नहीं करा पाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप निर्धन व्यक्ति के घर जाकर भी अनाज का दान कर सकते हैं और दक्षिणा जरूर दीजिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा।

नारियल और मिठाई का दान

धनतेरस वाले दिन अगर आप नारियल और मिठाई का दान करते हैं तो इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। ऐसा करने से धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।

लोहे से बनी हुई चीजों का दान

ऐसा माना जाता है कि अगर धनतेरस पर लोहे से बनी हुई चीजों का दान किया जाए तो इसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। इन चीजों का दान करने से दुर्भाग्य दूर होता है, इतना ही नहीं बल्कि इससे माता लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। लोहे को शनि देवता की धातु मानी जाती है। ऐसी स्थिति में अगर आप धनतेरस वाले दिन लोहे का दान करते हैं तो इससे शनिदेव के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शनि देव के आशीर्वाद से आपके जीवन की कई प्रकार की परेशानियां दूर होंगी।

झाड़ू का दान

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि धनतेरस वाले दिन नई झाड़ू घर पर खरीद कर लाई जाती है। अगर कोई व्यक्ति लगातार पैसों की तंगी का सामना कर रहा है तो ऐसी स्थिति में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू का दान करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि झाड़ू का दान किसी करीबी रिश्तेदार को ही करें। अगर आप किसी अन्य व्यक्ति को झाड़ू का दान करते हैं तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना रहती है। आप चाहे तो झाड़ू का दान किसी मंदिर में जाकर भी कर सकते हैं।